{"_id":"6378156ad9149301e4593d83","slug":"maximum-tenure-of-ceo-of-public-sector-banks-increased-to-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banks: सरकारी बैंकों के सीईओ का अधिकतम कार्यकाल बढ़कर अब 10 साल, प्रतिभाओं को बनाए रखने में मिलेगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Banks: सरकारी बैंकों के सीईओ का अधिकतम कार्यकाल बढ़कर अब 10 साल, प्रतिभाओं को बनाए रखने में मिलेगी मदद
Sat, 19 Nov 2022 04:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:59 AM IST
सार
सरकार ने 17 नवंबर, 2022 को जारी अधिसूचना में कहा कि कार्यकाल पहले के पांच साल से बढ़ाकर अब 10 साल कर दिया गया है। लेकिन, सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल ही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के लिए अधिकतम कार्यकाल को बढ़ाकर 10 साल कर दिया है। इस कदम से बैंकिंग क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को लंबे समय तक साथ बनाए रखने में मदद मिलेगी, जो 45-50 साल की उम्र में ही पूर्णकालिक निदेशक बन गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने 17 नवंबर, 2022 को जारी अधिसूचना में कहा कि कार्यकाल पहले के पांच साल से बढ़ाकर अब 10 साल कर दिया गया है। लेकिन, सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल ही है। इससे पहले पीएसबी के सीईओ या एमडी अधिकतम पांच साल या 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) ही इस पद पर बने रहते थे। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पूर्णकालिक निदेशकों के लिए भी यही मापदंड होता था।
विज्ञापन
बैंक को देना होगा पूरा समय
अधिसूचना के मुताबिक, एमडी और पूर्णकालिक निदेशक को पूरा समय बैंक को देना होगा। साथ ही इनका आरंभिक कार्यकाल पांच साल से अधिक नहीं होना चाहिए। इसमें विस्तार मिल सकता है, लेकिन यह भी आरंभिक कार्यकाल को मिलाकर 10 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। सरकार इसके लिए आरबीआई से भी सलाह लेगी।
विज्ञापन
कभी भी पदमुक्त कर सकती है सरकार
सरकार की ओर से किए गए संशोधन को नेशनलाइज्ड बैंक्स अमेंडमेंट स्कीम-2022 नाम दिया गया है। संशोधन के बाद सरकार पूर्णकालिक निदेशक और एमडी को समय से पहले कभी भी पदमुक्त कर सकती है। पदमुक्त करते समय उन्हें तीन महीने का वेतन और भत्ता दिया जाएगा।