{"_id":"5f1ed884368cab54f8086775","slug":"mausam-app-launched-by-government-of-india-to-track-all-the-weather-related-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मौसम एप' पर मिलेगी सारी अहम जानकारी, सरकार ने जारी किया खास मोबाइल एप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मौसम एप' पर मिलेगी सारी अहम जानकारी, सरकार ने जारी किया खास मोबाइल एप
Mon, 27 Jul 2020 07:07 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
मौसम एप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में बदलते मौसम और उससे जुड़ी अहम जानकारियों को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार ने एक मोबाइल एप की शुरुआत की है। पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को मौसम नाम को एप को लांच किया।
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर यह एप तैयार किया है। इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है।
विज्ञापन
‘मौसम’ एप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है। एप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा। एप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी। इसपर दिन में आठ बार सूचनाएं अद्यतन की जाएंगी।
विज्ञापन
एप देश के करीब 450 शहरों के लिए अगले सात दिनों के मौसम का पुर्वानुमान मुहैया कराएगा। पिछले 24 घंटे की जानकारी भी एप पर मौजूद रहेगी। इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा।