उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के संकल्प के साथ भाजपा की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुरुआत हो गई। कानून व्यवस्था के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर भी राज्य की अखिलेश सरकार को घेरने में जुटी पार्टी ने इस दौरान मथुरा हिंसा के साथ-साथ कैराना से कथित तौर पर हिंदुओं के पलायन को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने का स्पष्ट संकेत दिया।
कार्यकारिणी बैठक: मथुरा हिंसा और कैराना को उत्तर प्रदेश में मुद्दा बनाएगी भाजपा
2 of 21
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद/ PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन में आए उबाल और इसके बाद बनाए गए 11 करोड़ सदस्यों को बरसात की पानी की तरह संरक्षित करने की जरूरत बताई।पीएम मोदी और शाह ने इस दौरान मिशन यूपी के बाद अगले लोकसभा चुनाव की भी याद दिलाई। दोनों नेताओं ने दावा किया कि देश के राजनीतिक फलक पर भाजपा का विस्तार कांग्रेस के क्षीण होने के कारण नहीं बल्कि पार्टी की विचारधारा, समर्पण और आचरण के कारण संभव हुआ है।
कार्यकारिणी बैठक: मथुरा हिंसा और कैराना को उत्तर प्रदेश में मुद्दा बनाएगी भाजपा
3 of 21
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद/ PTI
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते मथुरा हिंसा और कैराना मामले में राज्य सरकार पर आपराधिक निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया। शाह ने इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने भाषण में प्रधानमंत्री को मुस्लिम देशों सऊदी अरब और अफगानिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने और अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की योगदान की चर्चा का जिक्र खासतौर पर किया।
कार्यकारिणी बैठक: मथुरा हिंसा और कैराना को उत्तर प्रदेश में मुद्दा बनाएगी भाजपा
4 of 21
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद/ PTI
शाह ने मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि खासतौर से नए साल में पार्टी अपने लिए कमजोर माने जाने वाले राज्यों में विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है। असम में जीत ने पूर्वोत्तर में भाजपा के द्वार खोल दिए हैं तो केरल और पश्चिम बंगाल में हम बड़ी ताकत बन कर उभरे हैं। इसका श्रेय मोदी सरकार के कामकाज और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण को देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब महज कुछ राज्यों और कुछ वर्गों की पार्टी नहीं है।
कार्यकारिणी बैठक: मथुरा हिंसा और कैराना को उत्तर प्रदेश में मुद्दा बनाएगी भाजपा
5 of 21
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
भाजपा का जलवा अब कश्मीर से कन्या कुमारी और कच्छ से गुवाहाटी तक दिख रहा है। शाह ने मथुरा हिंसा और कैराना मामले में अखिलेश सरकार पर आपराधिक लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मथुरा और कैराना की घटना बताती है कि यूपी में विकास का अभाव ही नहीं बल्कि शांति पूरी तरह से खत्म हो गई है। सूबे में सपा ने हिंसा का माहौल बना दिया है। दोनों घटना राज्य सरकार की असमर्थता को साबित करने के लिए काफी है।