फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Match fixing case: Accused Sanjeev Chawla extradited from Britain, Delhi Police will take Tihar

हैंसी क्रोनये मैच फिक्सिंग: अदालत ने आरोपी संजीव चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Thu, 13 Feb 2020 11:12 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 13 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Match fixing case: Accused Sanjeev Chawla extradited from Britain, Delhi Police will take Tihar
भारतीय अधिकारियों के साथ संजीव चावला - फोटो : ANI

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी कोनिए की संलिप्तता वाले मैच फिक्सिंग मामले के एक प्रमुख आरोपी संजीव चावला को गुरुवार को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने चावला को 12 दिन की पुलिस हिरासत भेजा है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन का 50 वर्षीय यह नागरिक सुबह आईजीआई हवाई अड्डे पहुंचा। उसके साथ लंदन से अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम थी। उन्होंने बताया कि चावला को पूछताछ के लिए अपराध शाखा कार्यालय ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

 

चावला (50) दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के फरवरी-मार्च-2000 में भारत दौरे के दौरान कई क्रिकेटरों को मैच फिक्स करने के मामले का मुख्य आरोपी है। इस कांड में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान हैंसी क्रोनये भी चावला का सहयोगी पाया गया था। इसके छींटे पूर्व भारतीय कप्तान मो. अजहरुद्दीन, अजय जडेजा, मनोज प्रभाकर और नयन मोंगिया के दामन तक भी पहुंचे थे। 

28 साल पुरानी संधि में पहला हाईप्रोफाइल प्रत्यर्पण 
चावला को दिल्ली लाए जाने पर यह भारत-ब्रिटेन के बीच 1992 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद पहला हाईप्रोफाइल प्रत्यर्पण होगा। इससे पहले 2016 में गोधरा दंगे मामले में समीरभाई वीनूभाई पटेल का प्रत्यर्पण हुआ था।  


दिल्ली में पैदा हुआ, लंदन का निवासी बना संजीव 
ब्रिटिश अदालतों में इस मामले से जुड़े कागजातों के मुताबिक, संजीव चावला का जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन वह 1996 में बिजनेस वीजा पर ब्रिटेन आ गया था। साल 2000 में भारतीय पासपोर्ट खारिज कर दिए जाने के बाद चावला को 2005 में ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed