{"_id":"5d83b4308ebc3e015255953a","slug":"maruti-chairman-rc-bhargava-support-of-nirmala-sitharaman-ola-uber-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतारमण के ओला-उबर वाले बयान के समर्थन में उतरे मारुति के चेयरमैन, बोले- उनकी बात 100 फीसदी सही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीतारमण के ओला-उबर वाले बयान के समर्थन में उतरे मारुति के चेयरमैन, बोले- उनकी बात 100 फीसदी सही
Thu, 19 Sep 2019 10:41 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ओला-उबर पर दिए गए बयान का मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ओला-उबर की वजह से वाहन बिक्री घटने का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान 100 फीसदी सही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा कार खरीदने की बजाय ओला या उबर बुक कर अपनी पसंद के गैजेट्स के लिए पैसे बचा सकते हैं। बता दें कि वित्त मंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि युवाओं द्वारा ओला-उबर का ज्यादा इस्तेमाल करना भी वाहन बिक्री घटने की एक वजह है।
विज्ञापन
हालांकि, कांग्रेस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने वित्त मंत्री के इस बयान की आलोचना भी की थी। भार्गव ने कहा कि युवा लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। वे दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। कार खरीदने की वजह से इन कामों के लिए पैसे बचाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं का वेतन बहुत ज्यादा नहीं है। इसीलिए वो कार खरीदने की बजाय अच्छा वक्त बिताने को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि उनके पास कैब का सस्ता विकल्प है।