{"_id":"572c18a84f1c1bfa705cd423","slug":"march-of-indian-national-congress-agianst-modi-sakaar-on-jantar-mantar-to-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाओ मार्च: सोनिया, राहुल ने पहले दी गिरफ्तारी, फिर पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र बचाओ मार्च: सोनिया, राहुल ने पहले दी गिरफ्तारी, फिर पुलिस ने छोड़ा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार पर आक्रामक रहीं सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र बचाओ मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित इनके साथ साथ एके एंटनी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद ने भी गिरफ्तारी दी थी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें संसद मार्ग थाने की पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ मार्च की अगुवाई करते हुए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे जिंदगी ने संघर्ष करना सिखाया है। हम अपने जीते जी खतरनाक इरादे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं जानती की कांग्रेस के लोग किस मिट्टी के बने हैं। सोनिया ने कहा कि 60-70 सालों में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने वाले संस्थानों का निर्माण किया है। जंतर मंतर से संसद तक होने वाले इस मार्च में उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।
Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Manmohan Singh, AK Antony, GN Azad released by the police.
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016
विज्ञापन
सोनिया ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने 2 साल में सब कुछ बर्बाद कर दिया है और मोदी ने झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की है। ये कांग्रेस की सरकारे गिराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते बच्चों को पालना और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि मोदी और उनके सलाहकार लोगों की परेशानी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 2 साल की असफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार विपक्ष के लोगों पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग पर सोनिया ने कहा कि 'आज उत्तराखण्ड के जंगल जल रहे हैं और वहां कुछ नहीं हो पा रहा है क्योंकि वहां कोई सरकार ही नहीं है। सत्ता की इनकी भूख बढ़ती जा रही है, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हमारी सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है।' सोनिया ने कहा कि जिस दिन पानी सर से ऊपर चला जाता है, भारत के लोग बड़े बड़ों को पानी पिला सकते हैं। भाजपा और मोदी पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र की चाहे ईंट से ईंट बज जाए, इनका सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि सब कुछ इनके चंगुल में हो।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों पर जुल्म हो रहे हैं। पलक झपकते ही ये किसी को भी देश द्रोही घोषित कर देते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जो मोदी सरकार के खिलाफ बोलना चाहता है, उस पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की एक बहती नदी की तरह है। किसी के आरोपों से वह अपने रास्तों से भटकेगी नहीं। जंतर मंतर पर आयोजित इस मार्च के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है उसे भारतीय जनता पार्टी कमजोर करना चाह रही है। वहीं कमलनाथ ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है और अगस्ता मामले को लेकर भाजपा लोगों का ध्यान बंटा रही है।