फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota protest enters Day Two manoj Jarange continues fast warns stop taking water in next two days

मराठा आरक्षण: जरांगे की सरकार को धमकी- मराठाओं के धैर्य की परीक्षा न लें; पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 30 Aug 2025 11:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Aug 2025 11:49 AM IST
सार

जरांगे ने सरकार पर मराठों और ओबीसी को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। जरांगे ने कहा, 'हमने कभी नहीं कहा कि आप ओबीसी कोटा कम करें और हमें दे दें। लेकिन हम अपना हक मांग रहे हैं। यह हमारी आखिरी लड़ाई है।'

विज्ञापन
Maratha quota protest enters Day Two manoj Jarange continues fast warns stop taking water in next two days
मनोज जरांगे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। जरांगे ने एलान किया है कि जब तक मराठा समुदाय की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। मुंबई में बीती रात हुई बारिश के चलते जरांगे और उनके समर्थकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान गीला होने के चलते मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं को कीचड़, शौचालयों और पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सीएम बोले- सरकार चर्चा कर रही है
मनोज जरांगे की मांग है कि मराठा समुदाय को ओबीसी वर्ग के तहत कुनबी वर्ग के रूप में मान्यता दी जाए, जिससे उन्हें नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिल सके। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार मराठा समुदाय के सामाजिक और वित्तीय मुद्दों को हल करने के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। फडणवीस ने कहा है कि मराठा समुदाय से संबंधित मुद्दों और मनोज जरांगे की मांग पर कैबिनेट की उप-समिति चर्चा कर रही है और सांविधानिक ढांचे के भीतर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


जरांगे की सरकार को चेतावनी
मनोज जरांगे ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग पर फैसला लेने में देरी करती है, तो वे अगले दो दिनों में पानी पीना बंद कर देंगे। जरांगे ने कहा, 'अगर आप (आरक्षण की घोषणा पर) फैसला लेने में देर करेंगे, तो और भी ज़्यादा मराठा मुंबई आएंगे। अगर सरकार मराठों को बर्बाद करना चाहती है, तो उसने बातचीत क्यों शुरू की?' उन्होंने सरकार पर मराठों और ओबीसी को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। जरांगे ने कहा, 'हमने कभी नहीं कहा कि आप ओबीसी कोटा कम करें और हमें दे दें। लेकिन हम अपना हक मांग रहे हैं। यह हमारी आखिरी लड़ाई है। अगर देरी हुई तो मैं अगले दो दिनों में पानी पीना बंद कर दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Supreme Court: बहू को दहेज के लिए परेशान किए जाने की बात हवा से भी तेज फैलती है, अदालत ने सास को किया बरी

'मराठा समुदाय के धैर्य की परीक्षा न लें'
मनोज जरांगे कहा कि मराठा समुदाय राजनीति में नहीं पड़ना चाहता और सिर्फ आरक्षण चाहता है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वह मराठा समुदाय के धैर्य की परीक्षा न ले। आजाद मैदान में पत्रकारों से बात करते हुए, जरांगे ने कहा कि 'सरकार को यह गलतफहमी नहीं फैलानी चाहिए कि मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। हम सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि हमें कुनबी श्रेणी के तहत पात्रता के आधार पर कोटे में हमारा वाजिब हिस्सा मिले।' जरांगे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गरीब मराठों का अपमान न करने का आग्रह किया।


मुंबई में मराठा आरक्षण समर्थकों का आना जारी
शुक्रवार को विपक्षी दलों के कई सांसदों और विधायकों ने भी आजाद मैदान में जरांगे से मुलाकात की और अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन के चलते मुंबई का प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आरक्षण समर्थकों का अड्डा बन गया, जहां सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार देर रात वहां शरण ली। प्रदर्शनकारियों ने बृहन्मुंबई नगर निगम पर उन लोगों के लिए शौचालय और पानी की आपूर्ति सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द 
मराठा आरक्षण आंदोलन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जरांगे के समर्थन में हजारों मराठा आरक्षण समर्थक दक्षिण मुंबई में एकत्र हुए हैं। स्थिति को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed