फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota activist Manoj Jarange hunger strike CM Eknath Shinde Maharashtra government

Maharashtra: भूख हड़ताल वापस लेने के लिए मनोज जरांगे ने रखी शर्त, सीएम शिंदे से मिलने की अपील की

Wed, 13 Sep 2023 10:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

कार्यकर्ता जरांगे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को एक महीने का समय दिया है, जिसमें सरकार कमिटी का गठन कर मराठा आरक्षण पर रिपोर्ट तैयार कर सके।

विज्ञापन
Maratha quota activist Manoj Jarange hunger strike CM Eknath Shinde Maharashtra government
Manoj Jarange - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल वापस लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने एक मांग रखी है। उन्होंने मांग की है कि सीएम शिंदे उनसे आकर मिले जिसके बाद ही वह अपनी भूख हड़ताल वापस लेंगे।
विज्ञापन


जरांगे ने यह मांग मंगलवार को सीएम से फोन कॉल पर बात करने के बाद रखी। राज्य उद्योग मंत्री उदय सामंत बीती रात मनोज जरांगे से मुलाकात की थी। जरांगे ने कहा कि वह अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को वापस लेने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सरकार मराठा समुदाय को कुंबी जाति प्रमाण पत्र देना शुरू नहीं करती, तब तक वह जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में विरोध स्थल पर ही रहेंगे। जरांगे ने यह भूख हड़ताल 29 अगस्त को शुरू किया था। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता जरांगे ने यह भी कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को एक महीने का समय दिया है, जिसमें सरकार कमिटी का गठन कर मराठा आरक्षण पर रिपोर्ट तैयार कर सके। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए जरांगे ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां आए, जिसके बाद मैं अपना भूख हड़ताल वापस ले लूंगा। हम बाद में उसी विरोध स्थल पर अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल जारी रखेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को नोटिस जारी करते हुए जालना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल खाड़े और अंबाद तहसील के उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुकुंद अघव को मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों पर लाठीचार्च करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। दोनों ही अधिकारियों के लिए राज्य गृह मंत्रालय से दो नोटिस जारी किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed