फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mar Thoma Church Head thanks PM Modi for securing release three detained members Saudi Arabia

सऊदी में तीन भारतीयों की रिहाई: चर्च ने पीएम मोदी और सरकार का जताया आभार; पत्र में क्या-क्या लिखा?

Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Sep 2026 11:36 PM IST
सार

सऊदी अरब में हिरासत में रखे गए मलनकारा मार थोमा सीरियन चर्च के तीन सदस्यों की रिहाई के बाद चर्च ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। चर्च प्रमुख ने पीएमओ और भारतीय दूतावास के प्रयासों की सराहना करते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में चर्च के प्रमुख ने क्या-क्या लिखा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Mar Thoma Church Head thanks PM Modi for securing release three detained members Saudi Arabia
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलनकारा मार थोमा सीरियन चर्च ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। चर्च ने सऊदी अरब में हिरासत में रखे गए अपने तीन सदस्यों की रिहाई में मदद के लिए धन्यवाद दिया है। चर्च ने कहा कि इस मामले में सरकार ने निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन


किन लोगों को रिहा किया गया?
केरल स्थित इस चर्च के प्रमुख थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के 'ईमानदार और लगातार प्रयासों' की सराहना की। इन प्रयासों के बाद डैन्नायमोन, लिजू मैथ्यू और मैथ्यू चेरियाचन को रिहा किया गया।
विज्ञापन


एक विज्ञप्ति के अनुसार, थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन ने 9 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री और पीएमओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने तीनों लोगों की रिहाई के लिए किए गए 'ईमानदार और लगातार प्रयासों' के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल स्कूल जॉब्स केस: एसआईटी खत्म करने की सीबीआई की मांग पर हाईकोर्ट ने कहा- पसुप्रीम कोर्ट जाएं, जानें मामला

चर्च के प्रमुख ने क्या कहा?
चर्च के प्रमुख ने कहा कि चर्च प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 'तुरंत की गई कार्रवाई और संवेदनशीलता' की गहराई से सराहना करता है। उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के बीच हुए तालमेल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि तीनों की रिहाई से हिरासत में रखे गए लोगों, उनके परिवारों और पूरे समुदाय को बहुत बड़ी राहत और खुशी मिली है।

पत्र में उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने तीनों लोगों की रिहाई में मदद की। पत्र में भारत सरकार की ओर से किए गए कूटनीतिक प्रयासों की भी तारीफ की गई। पत्र के अनुसार, तीनों हिरासत में रखे गए लोगों की रिहाई से उनके परिवारों और चर्च को काफी राहत मिली है।

पत्र में और क्या कहा गया?
चर्च के प्रमुख ने दखल और सहयोग के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश और उसके लोगों की सेवा जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। 


पत्र में लिखा गया, कृपया, माननीय प्रधानमंत्री जी, हमारे गहरे आभार को स्वीकार करें। हम आपके अहम दखल और सहयोग के लिए आभारी हैं। पत्र के अंत में थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन ने प्रधानमंत्री के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि सर्वशक्तिमान ईश्वर प्रधानमंत्री को देश और उसके लोगों की सेवा में आगे भी 'बुद्धि, शक्ति और कृपा' प्रदान करते रहें।

इस पत्र पर थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के आधिकारिक हस्ताक्षर और मुहर थी। इसे नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह पत्र मलनकारा मार थोमा सीरियन चर्च की ओर से जताए गए आभार को दिखाता है। चर्च ने सऊदी अरब के हिरासत केंद्र से अपने सदस्यों की रिहाई सुनिश्चित कराने में मिली सहायता के लिए यह आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed