फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maoists abducted and killed businessman over police informer suspicion in Odisha

ओडिशा: नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में व्यापारी को अगवा कर गोली मारी, शव के पास छोड़ी चिट्ठी

Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबनी (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबनी (ओडिशा) Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Maoists abducted and killed businessman over police informer suspicion in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर
ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में एक व्यापारी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात हथियारों से लैस नक्सलियों का एक समूह तिंगरपंगा गांव के एक घर पर धावा बोला और यहां रहने वाले कैलाश दिगल को घर से अगवा कर ले गए। गांव से बाहर ले जाकर नक्सलियों ने कैलाश को गोली मार दी। 
विज्ञापन


 कंधमाल के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि गांववालों को रविवार सुबह कैलाश का शव मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव के नक्सलियों ने एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमें लिखा था कि पुलिस का मुखबिर होने के चलते कैलाश को मारा गया है। घटना के बाद नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नक्सली हमले में घायल ग्रामीण की मौत 

अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण ने रविवार को दम तोड़ दिया। ग्रामीण का पड़ोसी राज्य तेलंगाना में इलाज चल रहा था। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कांस्टेबल अरविंद मिंज और सहायक कांस्टेबल सुक्कू हापका और ग्रामीण कवासी इत्ता मोटरसाइकिल से तिप्पापुरम से तोंगगुडा शिविर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed