फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many people died in rain-related incidents in Karnataka and Tamil Nadu

मौसम की मार: कर्नाटक-तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत, दो दिन की बारिश में जन-जीवन अस्तव्यस्त

Wed, 21 May 2025 12:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/मदुरै/छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/मदुरै/छत्रपति संभाजीनगर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 May 2025 12:25 AM IST
सार

कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछले दो दिनों में बारिश की अगल-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से 2024 में 28 और लोगों की मौत हो गई। जबकि, 2023 में 48 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Many people died in rain-related incidents in Karnataka and Tamil Nadu
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछले दो दिनों में बारिश कहकर बनकर बरसी है। बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें बंगलूरू में हुई तीन मौतें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बंगलूरू में रविवार से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार को भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक लड़के समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, कर्नाटक के बंगलूरू में एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युद्ध अभ्यास: चीन के करीब असम के जंगलों में भारतीय सशस्त्र बलों ने दिखाई ताकत, सीमा पर गरजेंगे सुखोई
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से व्यक्ति को लगा करंट, बच्चा भी चपेट में आया
मीको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम द्वितीय स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट के निवासी मनमोहन कामथ (63) ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर पंप का उपयोग करने की कोशिश की। जब उसने पंप को सॉकेट से जोड़ा, तो शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसे करंट लग गया। पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश (12) भी बिजली की चपेट में आ गया, जो कामथ के पास खड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


मदुरै में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत
इससे पहले सोमवार को, महादेवपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक दीवार गिर गई। हादसे में झाड़ू लगा रही शशिकला (35) की मौत हो गई। इसके अलावा, रायचूर और कारवार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मदुरै में, एक 65 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय पोता और एक पड़ोसी के ऊपर उस समय दीवार गिर गई, जब वह बातचीत कर रहे थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह घटना थिरुप्परनकुंड्रम के पास वलयनकुलम में हुई। इलाके में पिछली रात से भारी बारिश हो रही थी।पेरुंगुडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गुजरात: 22 मई को आयोजित होगा 'स्वागत' कार्यक्रम, सीएम भूपेंद्र पटेल नागरिकों की शिकायतों का करेंगे निवारण

मराठवाड़ा में 2024 में बिजली गिरने से 28 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी आठ जिलों में 2023 में बिजली गिरने से 48 लोगों की मौत हुई थी। 2024 में ये संख्या बढ़कर 76 हो गई है। 2023 की तुलना में 2024 में बिजली गिरने से 28 और लोगों की मौत हुई है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और अन्य मानसून संबंधी आपदाओं के कारण होने वाली मौतों की कुल संख्या भी 2024 में 47 बढ़कर 126 हो गई। 2024 में बिजली गिरने से सबसे अधिक 15 मौतें लातूर जिले में दर्ज की गईं। इसके बाद जालना (12), बीड (11), परभणी और नांदेड़ (10-10), धाराशिव (4) और हिंगोली में तीन मौतें हुईं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed