{"_id":"682cb30ecc66366e090f52ed","slug":"gujarat-swagat-program-to-be-organized-on-may-22-cm-bhupendra-patel-will-redress-the-grievances-of-citizen-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 22 मई को आयोजित होगा 'स्वागत' कार्यक्रम, सीएम भूपेंद्र पटेल नागरिकों की शिकायतों का करेंगे निवारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: 22 मई को आयोजित होगा 'स्वागत' कार्यक्रम, सीएम भूपेंद्र पटेल नागरिकों की शिकायतों का करेंगे निवारण
Tue, 20 May 2025 10:21 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 10:21 PM IST
सार
स्वागत ऑनलाइन जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत हर महीने के चौथे गुरुवार को राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2003 में की थी।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
- फोटो : ANI
विस्तार
राज्य के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के ऑनलाइन निवारण का राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रिवेंसेस बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम गुरुवार 22 मई को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हिस्सा लेंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2003 से शुरू हुए स्वागत ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत हर महीने के चौथे गुरुवार को राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में मई-2025 का राज्य स्तरीय स्वागत ऑनलाइन जनशिकायत निवारण कार्यक्रम 22 मई को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री इस राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे।
विज्ञापन
इस राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम के लिए आम जन और आवेदक अपना अभ्यावेदन गुरुवार, 22 मई की सुबह 8.00 से 11.00 बजे के दौरान मुख्यमंत्री की जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2, गांधीनगर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय की जनसंपर्क इकाई में दोपहर बाद उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे।
ये भी पढ़ें: India-Turkiye: भारत के खिलाफ PAK को हथियार देने में अर्दोआन के परिवार का हाथ, विशेषज्ञ क्यों बता रहे नाकाम?