फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many patients affected by Guillain-Barre syndrome in Pune Maharashtra

GBS: पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम की चपेट में आए 67 मरीज, इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है दुर्लभ बीमारी

Fri, 24 Jan 2025 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा सुरेन्द्र मिश्र
सुरेन्द्र मिश्र Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:01 AM IST
सार

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ बीमारी है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम नसों पर हमला करने लगता है। इसका असर शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है और व्यक्ति कमजोरी महसूस करता है। कुछ मामलों में हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं, चलने-फिरने में दिक्कत होती है, गंभीर स्थिति में लकवा भी हो सकता है। 

विज्ञापन
Many patients affected by Guillain-Barre syndrome in Pune Maharashtra
पुणे नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वैशाली जाधव - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और आईटी हब पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) नामक नई बीमारी फैलने की सूचना है। अब तक जीबीएस के 60 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए एक टीम गठित की है।

विज्ञापन


पुणे नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वैशाली जाधव ने बताया कि 23 जनवरी को जीबीएस के कुल 67 मामले सामने आए हैं। जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। हमने उस क्षेत्र का सर्वे किया है, जहां अधिकांश मामले सामने आए हैं। हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुइलेन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ बीमारी है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम नसों पर हमला करने लगता है। इसका असर शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है और व्यक्ति कमजोरी महसूस करता है। कुछ मामलों में हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं, चलने-फिरने में दिक्कत होती है, गंभीर स्थिति में लकवा भी हो सकता है। हालांकि, पुणे जिला प्रशासन ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। जीबीएस के प्रकोप को देखते हुए पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) और पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) ने शहर में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। पुणे के संभागीय आयुक्त चंद्रकांत पुंडकुलवार ने जीबीएस बीमारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी के लक्षण और वजह की जांच कर रही है। दूसरी ओर, न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ने भी इस मामले को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।


13 मरीज वेंटिलेटर पर, एक दिन में बढ़े 8 मामले
पुणे संभाग के आयुक्त चंद्रकांत पुंडकुलवार ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जीबीएस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है, जिसमें से 13 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, बुधवार तक यह संख्या 59 थी। इसमें 38 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल थे। इस तरह एक दिन में 8 नए मरीज बढ़े हैं। ये मामले पुणे शहर, पड़ोसी शहर पिंपरी-चिंचवड़ और जिले के ग्रामीण इलाकों में सामने आए हैं। जीबीएस के मरीजों के नमूने परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान (एनआईवी) पुणे को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed