फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many more states warned for stop vaccination if corona dose is not available

टीके की कमी : कई और राज्यों ने खुराक न मिलने पर टीकाकरण रोकने की दी चेतावनी

Fri, 09 Apr 2021 03:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 03:17 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में भी टीका न देने के लग रहे आरोप

विज्ञापन
Many more states warned for stop vaccination if corona dose is not available
कोरोना की वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में टीके को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। अब महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली समेत दूसरे राज्यों ने भी टीके की खुराक न मिलने पर टीकाकरण रोकने की चेतावनी दी है। तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने पर्याप्त मात्रा में टीका नहीं मिलने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भी टीके को लेकर मुख्यमंत्रियों ने सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में टीके का कोई संकट नहीं है। पर्याप्त मात्रा में राज्यों को टीके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का यहां तक कहना है कि कुछ राज्य टीके की आड़ लेकर जनता में खौफ पैदा कर रहे हैं, जबकि राजनीति करने वाली यह सरकारें कोरोना को रोक पाने में विफल साबित हुई हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने सोशल मीडिया पर पूरा हिसाब भी दिया।

उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र को अब तक 1.06 करोड़ खुराक दी हैं, जिनमें 90 लाख का इस्तेमाल हो चुका है। 7.43 लाख खुराक एक-दो दिन में पहुंचा दी जाएगी। केंद्र के हिसाब से महाराष्ट्र के पास इस वक्त 23 लाख खुराक उपलब्ध हैं।

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में टीकाकरण उचित दिशा में आगे बढ़ रहा है लेकिन उनके पास अभी सिर्फ चार से पांच दिन का स्टॉक ही बचा है। पर्याप्त टीके के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दो बार पत्र लिखा जा चुका है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का कहना है कि बुधवार तक उनके यहां टीके की केवल तीन लाख खुराक मौजूद थीं। इतना टीका केवल दो दिन तक चल पाएगा।


इनके अलावा ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव पी के महापात्रा ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविशील्ड की 15-20 लाख खुराक देने का अनुरोध किया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि ओडिशा में फिलहाल तीन दिन के लिए ही खुराक बची हुई हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने पांच लाख खुराक बेकार कर दी: केंद्रीय मंत्री
मैं यह साफ करना चाहता हूं कि महाराष्ट्र सरकार के पास टीके की 23 लाख खुराक है, जो पांच से छह दिन के लिए है। अब गांवों और जिलों में इसे बांटने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। योजना नहीं बनाने के चलते राज्य सरकार ने पांच लाख खुराक बेकार कर दी। बाकी राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र को ज्यादा टीके दिए गए।-प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed