फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many leaders with family legacy find place in uddhav thackeray Government in Maharashtra

महाराष्ट्र में बाप-बेटे-भतीजे की सरकार में 'परिवार राज' 

Mon, 30 Dec 2019 08:58 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
Many leaders with family legacy find place in uddhav thackeray Government in Maharashtra
महाराष्ट्र कैबिनेट में आज 36 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली - फोटो : ANI

देश में वंशवाद की राजनीति को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। बावजूद इसके सोमवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार में हमें कुछ यही परिपाटी देखने को मिली। उद्धव ठाकरे सरकार में सियासी परिवार के कई सदस्यों को जगह मिली। 

विज्ञापन


इसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से ही हुई। 29 साल के आदित्य ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य हैं। वह मुंबई की वर्ली सीट से विधायक चुने गए और पहली ही बार में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई। 

विज्ञापन

पूर्व सीएम और उनका बेटा भी शामिल 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रहे वित्त मंत्री, अब बेटी भी मंत्री 

एनसीपी विधायक अदिति तातकरे ने उद्धव सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके पिता एनसीपी से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस—एनसीपी की पिछली सरकार में वह सिंचाई व वित्त मंत्री भी रहे हैं। अदिति रायगढ़ जिले से श्रीवर्धन सीट से विधायक चुनी गई हैं। 

विलासराव देशमुख के बेटे को भी जगह 

कांग्रेस नेता अमित देशमुख भी मंत्रिमंडल में वंशवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह लातूर सीट से तीन बार से विधायक हैं। उनके पिता दिवंगत विलासराव देशमुख भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 



इसके अलावा कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह पार्टी नेता दिवंगत पतंगराव कदम के बेटे हैं। क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के नेता शंकरराव गडख कैबिनेट मंत्री बने हैं। वह एनसीपी के पूर्व नेता यशवंतराव गडख के बेटे हैं। वह एनसीपी से विधायक रह चुके हैं। मगर 2014 में उन्होंने शरद पवार की पार्टी छोड़ 2017 में अपनी पार्टी का गठन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed