फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many killed and missing due to heavy rain in kerala

केरल में जानलेवा बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 88 की मौत, 40 लापता

Tue, 13 Aug 2019 03:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Many killed and missing due to heavy rain in kerala
केरल बाढ़(फाइल फोटो)

केरल में भारी बारिश से मची तबाही के बाद मंगलवार को स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखी, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गयी और 40 अन्य लोग अब भी लापता हैं। राज्य में 1,332 राहत शिविरों में 2.52 लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सबसे अधिक प्रभावित जिलों मलप्पुरम और वायनाड के लिए रवाना हुए जहां आठ अगस्त को भूस्खलन की लगातार हुई घटनाओं में 41 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


वायनाड के मेप्पदी स्थित राहत शिविर में लोगों से विजयन ने कहा कि सरकार आपके साथ है और हमें एकसाथ मिलकर सभी मुसीबतों और कठिनाइयों से बाहर निकलने की जरूरत है। राज्य के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन और मुख्य सचिव टॉम जोस भी मुख्यमंत्री के साथ हैं। मुख्यमंत्री मलप्पुरम के राहत शिविरों का दौरा भी करेंगे। वह अधिकारियों और लोगों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे मिली अद्यतन आधिकारिक जानकारी के अनुसार आठ अगस्त से लेकर अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 88 लोगों की जान गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एर्नाकुलम, कोल्लम, पत्तनमतिट्टा, इडुक्की, अलाप्पुझा और तिरुवनंतपुरम जिलों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। कांग्रेस नेता व वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने हाल में प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया था। उन्होंने कहा था, यह केवल वायनाड के लिए नहीं, बल्कि पूरे केरल और कुछ दक्षिण राज्यों के लिए भी दुखद है। यह केवल वायनाड की परेशानी नहीं है, यह केरल की परेशानी है, यह कर्नाटक की परेशानी है।


कांग्रेस नेता ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर सरकारी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद कलपेट्टा में पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को इन राज्यों के लोगों की स्थिति पर ध्यान देने और व्यापक स्तर पर उनकी मदद करने की जरूरत है।

राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं में 88 लोगों की मौत होने के साथ ही 40 अन्य लापता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed