फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many constables and inspector left the job of police

यूपी: 180 पुलिसवालों ने दिया नौकरी से इस्तीफा, आखिर क्यों?

Tue, 28 Jun 2016 09:03 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 28 Jun 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
many constables and inspector left the job of police
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala bureau

रौब की नौकरी के लिए पुलिस की वर्दी पहनने का जुनून रखने वाले युवाओं का रुझान अब पुलिस की नौकरी की ओर नहीं है। यह केवल एक रोजगार का विकल्प बन कर रह गया है। दूसरा विकल्प मिलने पर युवा अब पुलिस की नौकरी छोड़ने से परहेज नहीं कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में ट्रेनिंग शुरू होने के साथ ही 150 सिपाही और 30 दरोगा इस्तीफा देकर चले गए हैं।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कई और दरोगा भी नौकरी छोड़ेंगे। पुलिसकर्मियों पर लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव और काम के अनियमित बोझ को भी इसमें एक कारण माना जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में 16000 हजार कांस्टेबल और 3000 दरोगाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कांस्टेबलों की ट्रेनिंग सभी पुलिसलाइन और पीएसी की आरटीसी में हो रही है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण को अभी चार महीने ही हुए हैं लेकिन ट्रेनिंग के बीच ही दरोगा और कांस्टेबल इस्तीफा देकर जा रहे हैं। ट्रेनिंग मुख्यालय तक पहुंची रिपोर्ट के मुताबिक करीब 150 कांस्टेबलों ने तो ट्रेनिंग करने से ही इंकार कर दिया। जब इन लोगों ने ट्रेनिंग सेंटरों पर आमद नहीं कराई तो पुलिसलाइन से नोटिस जारी किए गए। नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया तो मान लिया गया है कि इन्हें नौकरी की जरूरत नहीं है। तीन दरोगा भी ट्रेनिंग करने नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइनिंग के साथ ही 300 ने दिया मेडिकल
ट्रेनिंग सेंटरों पर ज्वाइन करने के साथ ही 300 से ज्यादा सिपाही मेडिकल जमा कर अवकाश पर चले गए हैं। यह आंकड़ा प्रदेश भर का है। ये लोग कब आएंगे, आएंगे भी या नहीं, किसी को नहीं पता। माना जा रहा है कि ये सभी दूसरी नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। 

ब्रज में यहां हो रही कांस्टेबल की ट्रेनिंग

many constables and inspector left the job of police
कुछ सेंटरों से इस्तीफा देने की रिपोर्ट आई है
डीजी ट्रेनिंग सुलखान सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि सभी जिलों की पुलिस लाइन और पीएसी की बटालियनों में बनाई गई आरटीसी में कांस्टेबलों की ट्रेनिंग कराई जा रही है। कई सेंटरों से रिपोर्ट आई है कि कई दरोगा और कांस्टेबिल इस्तीफा देकर चले गए हैं। उन लोगों ने किसी दूसरे विभाग में ज्वाइन कर लिया होगा। कुछ महिला कांस्टेबिलों ने शिक्षिका की नौकरी ज्वाइन कर ली है।

पांच दरोगा इंटर कालेज में बने शिक्षक
एक महिला और चार पुरुष दरोगाओं ने तो उस वक्त नौकरी छोड़ दी जब उनकी पासिंग आउट परेड होने जा रही थी। ये पांचों इंटर कालेज में शिक्षक हो गए हैं।

पुलिस की नौकरी से परिवारीजन भी टेंशन में
प्रदेश में पुलिस पर लगातार बढ़ते हमलों से पुलिसवालों के परिवारीजन भी टेंशन में हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ पुलिसवालों ने बताया कि घर वाले चाहते हैं कि वह थाने पर नौकरी न करके पुलिस की शाखाओं में अपना ट्रांसफर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed