फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya, who is known as a Green MP, has taken oath as a member of the Council of Ministers in Modi

Modi 3.0 Cabinet: साइकिल से संसद जाने वाले मनसुख मंडाविया की कहानी; मोदी 3.0 में मंत्रिपरिषद की शपथ ली

Sun, 09 Jun 2024 09:57 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jun 2024 09:57 PM IST
सार

साइकिल से संसद जाने के कारण ग्रीन एमपी के रूप में पहचान बनाने वाले मनसुख मंडाविया ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी 3.0 में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली है।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya, who is known as a Green MP, has taken oath as a member of the Council of Ministers in Modi
मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दो बार राज्यसभा सांसद रहे मनसुख मंडाविया ने पहली बार 2024 में लोकसभा चुनाव जीता। इसके साथ ही रविवार को मोदी 3.0 में मंत्रिपरिषद की शपथ ली। अब तक राज्यसभा सांसद होने पर वह संसद भवन तक साइकिल से जाते थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के ललित वसोया को चुनाव में हराया

मनसुख मंडाविया ने इस बार पोरबंद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें 6 लाख 33 हजार 118 वोट मिले थे। उन्होंने अपने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी ललित वसोया को 3 लाख 83 हजार से ज्यादा वोटों से हराया दिया। 
विज्ञापन


साइकिल से संसद जाने के कारण ‘ग्रीन MP’ के रूप में है पहचान

पेशे से पशु चिकित्सक मनसुख मंडाविया का जन्म गुजरात में पलिताना के हनोल गांव में हुआ था। मंडाविया  एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से आते हैं। साइकिल से संसद जाने के कारण उन्हें ‘ग्रीन एमपी’ के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

ABVP से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

मनसुख मंडाविया ने भावनगर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अमहदाबाद के गुजरात के विकास एवं अनुसंधान संस्थान से पीएचडी भी की है। मंडाविया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने। फिर साल 2002 में वह गुजरात विधानसभा के सबसे युवा सदस्य बने।



इन कामों के कारण बनाई पहचान

मंडाविया 38 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। उन्होंने साल 2014 में गुजरात के हाई-टेक और मेगा सदस्यता अभियान का नेतृत्व किया। उनके इस प्रयास से गुजरात में भाजपा के एक करोड़ नए सदस्य बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed