फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya Says, Ministry of Health will wait for NTAGI recommendation to begin the vaccination of 5 to 12 year old Children

स्वास्थ्य मंत्री बोले: 5 से 12 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण अभी नहीं, NTAGI की सिफारिश के बाद ही फैसला

Thu, 28 Apr 2022 02:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि अभी  5 से 12 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं किया जाएगा। इस पर फैसला टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह(NTAGI)  की सिफारिश के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya Says, Ministry of Health will wait for NTAGI recommendation to begin the vaccination of 5 to 12 year old Children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि अभी  5 से 12 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह(NTAGI) की सिफारिश के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि डीसीजीआई ने बीते बुधवार को 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। 

विज्ञापन


6-12 साल के बच्चों के लिए डीसीजीआई ने दी है आपात इस्तेमाल की मंजूरी
डीसीजीआई ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' (Covaxin) को आपात इस्तेमाल (EUA) की मंजूरी दे दी है। कोवाक्सिन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है। कोरोना की चौथी लहर और बच्चों में बढ़ते संक्रमण के बीच इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि मौजूदा स्थिति में सबसे ज्यादा संकट स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर ही है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन


डीसीजीआई ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD की मंजूरी दी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बीते मंगलवार को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए ZycovD (Zydus Cadila Vaccine) को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed