फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya says Black fungus drug production capacity in the country has been increased from 3 lakh to 4 lakh per day

निर्णय : ब्लैक फंगस से निपटने के लिए नहीं होगी दवा की कमी, सरकार ने लिए कई अहम फैसले

Tue, 25 May 2021 05:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 May 2021 05:18 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस की दवा को आयात करने का फैसला किया है। 31 मई से पहले तीन लाख शीशियां आ जाएंगी। जून के पहले और दूसरे हफ्ते में और तीन लाख दवाइयां आ जाएंगी।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya says Black fungus drug production capacity in the country has been increased from 3 lakh to 4 lakh per day
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के साथ ब्लैक फंगस का कहर लगातार जारी है। ऐसे में इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि देश में ब्लैक फंगस दवा के उत्पादन की क्षमता को तीन लाख से बढ़ाकर प्रतिदिन सात लाख कर दिया गया है। ब्लैक फंगस की दवा की सात लाख शीशियों का आयात करने का फैसला किया गया है। 31 मई से पहले तीन लाख शीशीयां आ जाएंगी।

विज्ञापन


जून के पहले और दूसरे हफ्ते में और तीन लाख आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि जून में लगभग 15-16 लाख (एम्फोटेरिसिन बी) शीशियों का उत्पादन होने की उम्मीद है। भारत में आठ लाख शीशियों का उत्पादन होगा, जबकि आयात से हम सात लाख शीशियों की उम्मीद कर रहे हैं।  
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अभी छह कंपनियां यह दवा बना रही थीं। इनके अलावा पांच और कंपनियों को दवा बनाने की इजाजत दे दी गई है। मौजूदा कंपनियां भी उत्पादन बढ़ाना शुरू कर चुकी हैं। इसके साथ ही भारतीय कंपनियों ने इस दवा के छह लाख वॉयल्स के आयात का आर्डर भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच और कंपनियों को मिली इजाजत

  • एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स
  • नाटको फार्मा
  • गुफिक बायो साइंसेस लि.
  • एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स 
  • लायका फार्मास्यूटिकल्स

ये कंपनियां पहले से ही बना रहीं एम्फोटेरिसिन-बी

  • मायलन 
  • भारत सीरम्स
  • बीडीआर फार्मा
  • सन फार्मा
  • सिप्ला
  • लाइफ केयर

म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस क्या है?
अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक, म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है। लेकिन ये गंभीर इंफेक्शन है, जो मोल्ड्स या फंगी के एक समूह की वजह से होता है। ये मोल्ड्स पूरे पर्यावरण में जीवित रहते हैं। ये साइनस या फेफड़ों को प्रभावित करता है। 



जानिए इसके लक्षण क्या हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस में तकलीफ, साफ-साफ दिखाई नहीं देना, उल्टी में खून आना या मानसिक स्थिति में बदलाव ब्लैक फंगस के लक्षण हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed