फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya said That If Children are safe only then the future of the country is safe vaccination of Childern Will Start from January 3

Corona Vaccination: मंडाविया बोले- बच्चे सुरक्षित, तो ही देश का भविष्य सुरक्षित, 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी से 

Sat, 01 Jan 2022 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Jan 2022 08:02 PM IST
सार

15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को सोमवार यानी तीन जनवरी से कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए शनिवार यानी एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। कोविन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said That If Children are safe only then the future of the country is safe vaccination of Childern Will Start from January 3
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने टीकाकरण को लेकर आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करें। अगर बच्चे सुरक्षित हैं, तभी देश का भविष्य सुरक्षित है। दरअसल, 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को सोमवार यानी तीन जनवरी से कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए शनिवार यानी एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। कोविन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए टीके का विकल्प केवल कोवैक्सीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कोरोना वैक्सीन की 145 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकीं
देश में कोरोना रोधी टीके की शुक्रवार को 52 लाख से अधिक खुराक दी गई। इसी के साथ देश में टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा 145 करोड़ को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि 145 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि पार करने के साथ वर्ष की समाप्ति हो रही है। 2021 के चुनौतीपूर्ण वर्ष में अत्यधिक साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ निश्चय प्रदर्शित करने के लिए मैं, हमारे चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का आभार प्रकट करता हूं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 145 करोड़ (145,09,24,269) को पार कर गई है। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 52,29,437 खुराक दी गई। अब तक 84,46,46,530 प्रथम खुराक और 60,62,77,739 दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed