फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya said at an event in Gujarat that India is called the pharmacy of the world

Gujarat: 'भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है', गुजरात में एक कार्यक्रम में बोले मनसुख मंडाविया

Thu, 17 Aug 2023 06:43 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 06:43 PM IST
सार

 मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल में योगदान देने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है। हम वैश्विक टीकों में भी लगभग 60 फीसदी का योगदान करते हैं।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said at an event in Gujarat that India is called the pharmacy of the world
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/डॉ.मनसुख मंडाविया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ‘वन अर्थ वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि हम वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है। 

विज्ञापन


भारत का वैश्विक टीकों में 60 फीसदी का योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत सर्वोदय के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। 1,50,000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के साथ-साथ दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त कर रहा है। आगे बोले कि वैश्विक आपूर्ति में 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा प्रदाता है। हम वैश्विक टीकों में भी लगभग 60 फीसदी का योगदान करते हैं।
विज्ञापन


देश आज 13 लाख एलोपैथिक डॉक्टरों के साथ काम कर रहा है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया – वन स्टॉप डिजिटल पोर्टल फॉर पेशेंट और वर्कफोर्स मोबिलिटी पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल आज स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों का ठोस समाधान पेश करेगा। भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि देश आज 13 लाख एलोपैथिक डॉक्टरों, आठ लाख आयुष डॉक्टरों और 34 लाख नर्सों और दाइयों के कार्यबल के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के हिस्सों में जाते हैं भारत के स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर
उन्होंने कहा कि इस अत्यधिक योग्य और कुशल कार्यबल के माध्यम से, भारत कार्यबल गतिशीलता की एक संगठित प्रणाली में योगदान करने की योजना बना रहा है, जिसमें भारत के स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर वैश्विक समुदाय की सेवा के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मूल्य यात्रा या चिकित्सा पर्यटन अधिक ज्ञान-साझा करने, टिकाऊ साझेदारी और एक मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य वास्तुकला के निर्माण में योगदान देने वाली बढ़ती सहक्रियाओं को सक्षम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed