फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandavia launches a song and a film as India crosses 100 crore Covid vaccination mark

100 करोड़ टीकाकरण: देश ने हासिल किया मील का पत्थर, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने लॉन्च किए गीत और फिल्म

Thu, 21 Oct 2021 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Oct 2021 05:51 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जाने के उपलक्ष्य में एक गीत और एक ऑडियो-विजुअल फिल्म लॉन्च की।

विज्ञापन
Mansukh Mandavia launches a song and a film as India crosses 100 crore Covid vaccination mark
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने गुरुवार को 100 करोड़ खुराकों का ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को ही एक गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म की लॉन्चिंग की। मंत्रालय का कहना है कि यह गीत और फिल्म, दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान के पीछे किए गए प्रयासों को दर्शाते हैं।

विज्ञापन


मनसुख मंडाविया ने इस गीत और फिल्म की लॉन्चिंग ऐतिहासिक लाल किले से की। इस गीत का शीर्षक 'टीके से बचा है देश' है और इसे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी मौजूद रहीं। यहां मंडाविया ने कहा, 'आज भारत ने इतिहास रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की कहानी है। 100 करोड़ टीकाकरण, आत्मनिर्भर भारत की कहानी है।' 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और कैलाश खेर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और सोशल मीडिया पर इस गीत को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वहीं, ऑडियो-विजुअल फिल्म इस बारे में है कि तिस तरह टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया शुरू हुई और इसमें कैसे प्रयास किए गए। इसके साथ ही इस फिल्म में डॉक्टरों, नर्सों और कोरोना टीकाकरण अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed