फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Hirens death case has been solved, says DIG Maharashtra ATS Shivdeep Lande

महाराष्ट्र एटीएस: मनसुख हिरेन की मौत का मामला सुलझाने का दावा, एक निलंबित पुलिसकर्मी व सटोरिया गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 07:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mansukh Hirens death case has been solved, says DIG Maharashtra ATS Shivdeep Lande
मनसुख हिरेन - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र एटीएस ने एंटीलिया मामले से जुड़े मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले को सुलझाने का दावा किया है। डीआईजी एटीएस शिवदीप लांडे ने यह दावा करते हुए बताया कि मुंबई पुलिस के निलंबित सिपाही विनायक शिंदे और सटोरिए नरेश धारे को हिरने की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार किया
एक अधिकारी ने बताया कि हिरेन की मौत के मामले में पूछताछ के लिए आरोपियों को शनिवार को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में सजायाफ्ता है। पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आया था। 
विज्ञापन

 
10 दिन की रिमांड पर सौंपा
शिंदे व धारे को एटीएस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 10 दिन की रिमांड पर यानी 30 मार्च तक हिरासत में सौंपा है। एटीएस ने कोर्ट से 14 दिन की हिरासत मांगी थी।  शिंदे 55 साल का है। वह सिपाही लखन एनकाउंटर केस में दोषी है। जबकि 31 साल का नरेश धारे बुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस दिन एनआईए को सौंपी जांच, उसी दिन की गिरफ्तारी

यह गिरफ्तारी उसी दिन की गई जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरन की मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंपी। अब तक मनसुख हिरेन की मौत के मामले की जांच एटीएस कर रही थी। एनआईए, एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटकों की लदी कार और सचिन वाजे प्रकरण की जांच भी कर रही है। अधिकारी ने कहा कि राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है, जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है। 

वाजे को अंबानी के घर के निकट लेकर गई एनआईए

उधर, एनआईए मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट उस स्थल पर लेकर गई, जहां पिछले महीने विस्फोटकों से भरी एक कार मिली थी और उसने मामले की जांच के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण किया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने जांच के तहत शुक्रवार रात को घटना का नाट्य रूपांतरण किया।

इस बीच, एसयूवी कार के मालिक एवं कारोबारी मनसुख हिरन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच भी एनआईए को सौंप दी गई है। इस मामले में भी वाजे आरोपों का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों ने पहले बताया था कि एनआईए वाजे को घटनास्थल दक्षिण मुंबई के कार्माइकल रोड पर ले गई और सफेद कुर्ता पहने वाजे को टहलने को कहा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि एनआईए को शक है कि घटनास्थल कार्माइकल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सफेद कुर्ता पहने जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह वाजे है।



बता दें, अंबानी के घर एंटीलिया के निकट एक स्कॉर्पियो कार 25 फरवरी को खड़ी मिली थी जिसमें जिलेटिन की छड़ें थीं और धमकी भरा एक पत्र भी था। एनआईए ने गत शनिवार को इस मामले में वाजे को गिरफ्तार किया था और उन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed