फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Arrived in Haryana, Punjab, Gujarat and Jammu Today, IMD Monsoon Rain Update

Monsoon Update: दिल्ली-मुंबई में 62 साल बाद एक साथ मानसून का आगमन; मध्य-उत्तर भारत के चार राज्यों में दी दस्तक

Sun, 25 Jun 2023 12:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

Monsoon in India 2023 Update: आईएमडी के मुताबिक, मानसून उत्तर भारत और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्से में सक्रिय हो चुका है। खासकर हरियाणा, गुजरात, पंजाब और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में। यह दो दिन में और आगे बढ़ेगा और बचे हुए क्षेत्रों को भी कवर कर लेगा।

विज्ञापन
Monsoon Arrived in Haryana, Punjab, Gujarat and Jammu Today, IMD Monsoon Rain Update
मानसून की दस्तक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रविवार को मानसून के आगमन हो गया है। इस तरह का दुर्लभ संयोग 62 साल पहले 21 जून 1961 को देखने को मिला था, जब दोनों महानगरों में एकसाथ मानसून का आगमन हुआ था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि मानसून अब देश के मध्य हिस्से के साथ उत्तर भारत और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच चुका है। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब सक्रिय है। इसने पूरी मुंबई को कवर कर लिया है। साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी मानसून की बारिश शुरु हो चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली में अधिकतम पांच सेमी बारिश दर्ज की गई है। अगले दो दिन तक यहां बारिश जारी रहेगी। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश मुंबई में हुई है। यहां 18 सेमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मानसून सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के एक बयान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों की ओर 25 जून को आगे बढ़ गया है। देश के उत्तरी भाग में अब तक वेरावल, बड़ौदा, उदयपुर, नारनौल, अंबाला और कटरा में मानसून का आगमन हो चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed