फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Sinha statement over uttar pradesh Chief Ministerial post

यूपी सीएम के सवाल पर मनोज सिन्हा ने कहा- मैं रेस में नही हूं

Fri, 17 Mar 2017 08:55 PM IST
amarujala.com, Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com, Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 17 Mar 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha statement over uttar pradesh Chief Ministerial post
manoj sinha
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री की रेस में नहीं है। इसके बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। बताते चलें कि प्रदेश में बीजेपी की शानदार सफलता के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोज सिन्हा इस पद की रेस में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

 



मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। बीएचयू आईआईटी से उन्होंने पढ़ाई की है और छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें पढ़े-लिखे कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच संबंध आरएसएस के दिनों से है। जब मोदी प्रचारक थे तब मनोज सिन्हा के गांव गाजीपुर आते थे। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब वह मनोज सिन्हा का प्रचार करने गाजीपुर आए ‌थे।


वर्ष 1996 में वह पहली बार सांसद बने थे। उनकी साफ सुथरी छवि और रेल मंत्रालय में बढ़िया काम की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने ‌जुलाई 2016 में कैबिनेट में बदलाव के दौरान दूरसंचार मंत्रालय की भी जिम्मेदारी उन्हें दी। मनोज सिन्हा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश विशेषकर वाराणसी के विकास के लिए काफी काम किया है।

तीसरी बार सांसद चुने गए मनोज सिन्हा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी प्रभाव रखने वाले भूमिहार जाति से आते हैं। भूमिहार बिरादरी के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिहार में करीब सात प्रतिशत जनसंख्या भूमिहार है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मऊ, बलिया, भदोही, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली में भूमिहार जाति का काफी प्रभाव है। इस तरह जातिगत समीकरण से भी मनोज सिन्हा काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed