{"_id":"5a7e7bdb4f1c1b8b268b9700","slug":"manohar-parrikar-said-when-he-was-in-iit-there-was-a-small-group-that-did-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर परिकर बोले- ड्रग्स बड़ी समस्या नहीं, जब IIT में पढ़ता था तो लोग पीते थे गांजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनोहर परिकर बोले- ड्रग्स बड़ी समस्या नहीं, जब IIT में पढ़ता था तो लोग पीते थे गांजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने राज्य में बढ़ती हुई ड्रग्स की समस्या पर शुक्रवार को कहा कि हमारे कॉलेजों में ड्रग्स की समस्या इतनी बड़ी नहीं है, जितना इसे बनाया जा रहा है। लेकिन इस मामले में चिंतित हूं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि लड़कियों का बीयर पीना भी चिंता की बात है। पणजी में गोमन्तक मराठा समाज हॉल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ड्रग्स केवल आज के दौर की घटना नहीं है बल्कि जब वह खुद IIT में पढ़ते थे तो एक छोटा सा ग्रुप गांजा पीता था। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग उस हद तक नहीं है, लेकिन ड्रग्स सिंडिकेट की वजह से हम निश्चित रूप से चिंतित हैं।
विज्ञापन
परिकर ने कहा कि मैंने 13 अगस्त 2017 में निर्देश दिये थे और अब तक ड्रग्स मामले में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जिन लोगों के पास ड्रग्स की मात्रा कम थी उन्हें कोर्ट ने 8 से 15 दिनों में छोड़ दिया। परिकर ने कहा कि हमारा कोर्ट बहुत उदार है।
विज्ञापन