फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manohar Parrikar said We planned surgical strike after insulting media

एंकर ने केंद्रीय मंत्री से पूछे थे तीखे सवाल, तब हुआ PoK में सर्जिकल स्ट्राइक: परिकर

Sat, 01 Jul 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sat, 01 Jul 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
manohar Parrikar said We planned surgical strike after insulting media

पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि मीडिया के अपमानजनक सवाल की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई। उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए जमीन तैयार करवाई। 

विज्ञापन


पणजी में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से एक टीवी एंकर ने आपत्तिजनक सवाल पूछे थे। एंकर के सवाल के बाद ही पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई।उन्होंने बताया, 'पीओके में आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना 15 महीने पहले बनी थी।' 
विज्ञापन


पर्रिकर ने कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मुझे ये बेहद अपमानजनक लगा। 200 लोगों के छोटे से आतंकी संगठन ने 18 डोगरा सैनिकों को निशाना बनाया। यह भारतीय सेना का अपमान था।पूर्व रक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि किस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि हम दोपहर में बैठे। हमने शाम को भी मीटिंग की और पहले सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाई, जिसे 8 जून की सुबह अंजाम दिया गया। इस हमले में 70 से 80 आतंकी मारे गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पर्रिकर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से एक टीवी एंकर ने पूछा था कि क्या आपमें देश के पश्चिमी मोर्चे पर भी ऐसा करने का साहस एवं क्षमता है। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने तब ध्यान से सवाल सुना लेकिन इसका जवाब सही समय पर देने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed