फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manohar Parrikar can give up Goa CM post, Ramkrishna Dhavalikar of MGP may be given temporary charge

मनोहर परिकर छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पद, धवलीकर को दी जा सकती है गोवा की अस्थाई जिम्मेदारी

Sat, 15 Sep 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sat, 15 Sep 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar can give up Goa CM post, Ramkrishna Dhavalikar of MGP may be given temporary charge
मनोहर परिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अग्नाशय से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर का डॉक्टर का एक दल जांच कर रहा है। सूत्र ने कहा, ‘‘डॉक्टरों का एक दल उनकी जांच कर रहा है और उनके कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे।’ स्वास्थ्य में गिरावट के बाद पर्रिकर को विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है। पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में इलाज करा कर अमेरिका से लौटे हैं, जिसके बाद उन्हें कान्डोलिम में भर्ती कराया गया। अमेरिका में उनका करीब तीन माह तक इलाज चला। 

विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने अस्थायी तौर पर मुख्यमंत्री पद किसी और को सौंपने की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार परिकर इलाज के लिए फिर अमेरिका जा सकते हैं। पिछले सात महीनों से एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर की बीमारी से पीड़ित परिकर का इलाज अमेरिका में चल रहा है। एक हफ्ते के इलाज के बाद 6 सितंबर को ही वे अमेरिका से लौटे हैं। इस बीमारी का पता चलने के बाद वे तीन बाद अमेरिका जा चुके हैं। 
विज्ञापन


हालांकि मनोहर परिकर को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वे विशेष विमान से दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। चिकित्सकीय जांच के बाद परिकर को गुरुवार शाम गोवा से 15 किलोमीटर दूर पर्यटक क्षेत्र कैंडोलिम के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि एक बार फिर परिकर इलाज के लिए वापस न्यूयॉर्क जा सके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार परिकर के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमजीपी के धवलीकर बन सकते हैं गोवा के अस्थाई सीएम: सूत्र

वहीं सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से बात की है। जिसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व परिकर के एक अस्थायी विकल्प की खोज में जुट गया है। पार्टी विजय पुराणिक को पर्यवेक्षक बनाकर भेज रही है। संगठन सचिव बीएल संतोष भी गोवा जा रहा हैं। 

सूत्रों का कहना है कि ऐसी संभावना है कि इनके अलावा भी कोई अन्य वरिष्ठ नेता चर्चा के लिए गोवा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक गोवा में भाजपा सरकार की सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के रामकृष्ण सुदीन धवलीकर को 18 महीनों के लिए अस्थायी तौर पर सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धवलीकर परिकर मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। 

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया, "अभी धवलीकर को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी पर्यवेक्षक सोमवार को भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों से मिलेंगे। उसके बाद ही कोई निर्णय होगा।" 

वहीं इस मुद्दे को टालते हुए धवलीकर ने कहा कि परिकर ने उन्हें बुलाया था लेकिन नेतृत्व को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 

सूत्रों का कहना है कि अपने मंत्रियों औऱ सहयोगी दल की दल की बैठक में परिकर ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारी किसी अन्य को सौंपने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि 6 सितंबर को अमेरिका से लौटने के बाद परिकर ने अभी सीएम ऑफिस जॉइन नहीं किया है। 

पर्रिकर बने रहेंगे गोवा के मुख्यमंत्री : भाजपा नेता

हालांकि पीटीआई के मुताबिक भाजपा के एक नेता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मनोहर परिकर ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात की और यह फैसला हुआ कि वह गोवा के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

भाजपा नेता ने पीटीआई से कहा, "परिकर ने शाह से बात की और उन्हें राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में अवगत कराया तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। यह निर्णय किया गया कि परिकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे लेकिन हो सकता है कि वह अपने कुछ प्रभार अपने कैबिनेट सहयोगियों को दे दें।" 

नेता ने कहा, "अगले सप्ताह तक सरकार एक व्यवस्था तय करेगी जिसके जरिए परिकर पर से काम के बोझ को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट के दो बीमार चल रहे मंत्रियों पांडुरंग मडकाइकर और फ्रांसिस डिसूजा को बदलने पर भी विचार हो सकता है।"  

दोनों मडकाइकर और डिसूजा अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले दिन में गोवा भाजपा ने अपनी प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की। कोर कमेटी ने बाद में परिकर से मुलाकात की। (इनपुट: भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed