फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manmohan singh targeted central government on note ban and gst

नोटबंदी और GST को लेकर मनमोहन ने साधा निशाना, बोले- GDP पर पड़ेगा विपरीत असर

Tue, 19 Sep 2017 05:44 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 05:44 AM IST
विज्ञापन
manmohan singh targeted central government on note ban and gst

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार फिर चेताया है कि नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी का जीडीपी पर विपरीत असर पड़ेगा।

विज्ञापन


पहले ही नोटबंदी के कारण जीडीपी में दो फीसदी की कमी आने की बात कह चुके मनमोहन ने कहा कि 86 फीसदी मुद्रा को चलन से बाहर करने और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने से असंगठित और छोटे उद्योगों पर असर पड़ा है। यह 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का 40 फीसदी है।
विज्ञापन


एक निजी चैनल से बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में 90 फीसदी रोजगार असंगठित क्षेत्र में हैं। 86 फीसदी मुद्रा को चलन से बाहर करने और जल्दबाजी में जीएसटी के क्रियान्वयन में कई खामियां थीं, जो अब सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका जीडीपी के विकास पर विपरीत असर पड़ रहा है। गत वर्ष नोटबंदी लागू किए जाने के दो सप्ताह बाद संसद में अपने भाषण में मनमोहन ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने को याद रखा जाने वाला कुप्रबंधन, संगठित लूट और कानूनी डाका बताया था। उन्होंने कहा था कि इसका जीडीपी पर दो फीसदी का असर पड़ेगा।

मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही में जीडीपी की विकास दर तीन साल के न्यूनतम स्तर 5.7 फीसदी पर आ गई है। यह 2016 में अप्रैल-जून की तिमाही में 7.9 फीसदी थी। वहीं जनवरी-मार्च की तिमाही में विकास दर घटकर 6.1 फीसदी पर आ गई। यह पिछले वर्ष में इसी अवधि के दौरान 8 फीसदी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed