{"_id":"578721924f1c1b1b0813f68b","slug":"manmohan-singh-s-son-in-law-new-natgrid-chief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दामाद नैटग्रिड के सीईओ नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दामाद नैटग्रिड के सीईओ नियुक्त
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
खुफिया ब्यूरो में 28 साल से अधिक समय तक सेवा देने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एके पटनायक को नैटग्रिड का सीईओ बनाया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दामाद पटनायक 1983 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। नैटग्रिड एक एकीकृत खुफिया ग्रिड है।
एक सरकारी आदेश के मुताबिक वह इस पद पर सेवानिवृत्त होने की तारीख 31 दिसंबर 2018 तक बने रहेंगे।

Trending Videos
आईबी निदेशक की दौड़ से बाहर होंगे एके पटनायक
मोदी सरकार के नैटग्रिड के पहले सीईओ रघु रमण की संविदा को रिन्यू नहीं करने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
इस साल जनवरी तक इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी पूर्व विशेष सचिव अशोक प्रसाद के पास थी।
इस नियुक्ति के बाद खुफिया ब्यूरो में नंबर तीन की हैसियत रखने वाले पटनायक के दिसंबर 2018 में आईबी के निदेशक पद की दौड़ से बाहर होने की संभावना है।
26/11 के मुंबई हमलों के बाद सरकार ने खुफिया सूचनाओं पर ठीक तरीके से काम करने के लिए नैटग्रिड की स्थापना की बात कही थी। अभी यह संस्था शुरुआती दौर में है।