फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra Calls CJP Protest a Flop Show in Delhi

पात्रा का तंज: 'मोदी कहें सांस लेना जरूरी है तो विपक्ष नाक बंद कर लेगा'; सीजेपी के प्रदर्शन को बताया फ्लॉप शो

Sat, 10 Oct 2026 02:33 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताते हुए आरोप लगाया कि आगजनी और सड़कों पर लड़ाई कराने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Sambit Patra Calls CJP Protest a Flop Show in Delhi
संबित पात्रा, भाजपा सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोक दिया। इस बीच भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रदर्शन को ‘फ्लॉप शो’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए आगजनी और सड़कों पर लड़ाई कराने की कोशिश थी। पात्रा ने कहा कि उपद्रवियों ने राजधानी को बंधन बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की: भाजपा

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है। एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है। कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो मगर एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की।

संबित पात्रा ने क्या-क्या कहा? 
इतना ही नहीं, भाजपा सांसद ने प्रदर्शन स्थल पर सुविधाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने वाले लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर डॉक्टर और शौचालय जैसी सुविधाएं मांगने के लिए वकील सुप्रीम कोर्ट गए थे। पात्रा ने सवाल किया कि उस समय वोट चोरी का मुद्दा क्यों नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी हुई थी तो अदालत में यह बात क्यों नहीं रखी गई।

पात्रा ने हालिया उपचुनाव के नतीजों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चार सीटों के नतीजे आने के बाद भाजपा सभी सीटों पर जीती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के रेजिनगर में वोटों की संख्या को लेकर उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। पात्रा के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि वहां कुल 772 वोट थे, जबकि भाजपा को 909 वोट मिले। अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में गड़बड़ी और ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई थी।

पात्रा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रेजिनगर में कुल 1,109 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने विपक्ष पर गलत जानकारी के आधार पर भ्रम फैलाने और अराजकता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 'सवालों के जवाब दे सरकार, लाठियां नहीं': दिल्ली को किले में बदलने पर भड़के शशि थरूर; और क्या कहा?


एक साल से वोट चोरी का आरोप लगा रहे विपक्षी नेता: पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष पिछले एक साल से वोट चोरी का आरोप लगा रहा है, लेकिन अब तक सबूत सामने नहीं रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण देने चाहिए। पात्रा ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, वे ही अब लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी का जिक्र कर विपक्ष पर तंज
संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी कभी यह भी कह दें कि सांस लेना जरूरी है तो विपक्ष कहीं अपनी नाक ही बंद न कर ले। इतना ही नहीं, संबित पात्रा ने आगे कहा कि विपक्ष देश को अशांत करने की कोशिश में है और हम नक्सलियों को खत्म कर रहे हैं। 

पात्रा बोले- मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने स्टारलिंक को लेकर विपक्षी नेताओं के बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मोदी बनाम मीर जाफर की है। पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के ये नेता सत्ता के लिए देश को गिरवी रखने तक को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिना चुनाव लड़े और बिना जीत हासिल किए प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। पात्रा ने विपक्ष पर सड़कों और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीर जाफर दोहरे मापदंड अपनाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed