{"_id":"5a3cafac4f1c1bca678c2f0c","slug":"manishankar-aiyar-refuse-to-talk-on-gujarat-polls-result-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात परिणामों के बाद अय्यर की 'बोलती बंद', रिपोर्टर के कुरेदने पर भी नहीं खोला मुंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात परिणामों के बाद अय्यर की 'बोलती बंद', रिपोर्टर के कुरेदने पर भी नहीं खोला मुंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनावों में अपने एक बयान से भाजपा के पक्ष में पूरी बाजी पलटने वाले कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने शायद अपनी पुरानी बातों से सीख लेनी शुरू कर दी है। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अय्यर शायद समझ गए हैं कि उनका बोलना अब उनकी पूर्व पार्टी के साथ उन पर भी भारी पड़ता जा रहा है ऐसे में उन्होंने खुद को कैमरे से दूर रखना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अय्यर और सिब्बल के बयानों ने गुजरात में कांग्रेस को हराया: मोईली
विज्ञापन
इसकी बानगी उस समय भी दिखी जब शुक्रवार को एक रिपोर्टर ने उनसे गुजरात परिणामों पर सवाल पूछना चाहा, चौकन्ने अय्यर ने इस पर कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। यहां तक की कैमरा देखकर मुंह भी फेर लिया। रिपोर्टर ने जब उन्हें और कुरेदने का प्रयास किया तो अय्यर बिल्कुल चुप्पी साधकर बैठ गए और एक शब्द भी नहीं बोला। इसके बाद भी वह लगातार चुप ही रहे।
विज्ञापन
बता दें कि गुजरात चुनावों में दूसरे चरण से पहले मणिशंकर अय्यर के एक बयान ने बैकफुट पर जा रही भाजपा को तुरंत फ्रंटफुट पर ला दिया था। अय्यर के खुद पर दिए 'नीच' वाले बयान को प्रधानमंत्री मोदी ने भुनाते हुए पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया था।
यह भी पढ़ेंः अमर उजाला पोलः मणिशंकर अय्यर के बयान की वजह से कांग्रेस को गुजरात चुनाव में मिली हार
मोदी ने इस बयान को दूसरे चरण के दौरान लगातार मुद्दा बनाए रखा और इसे गुजराती अस्मिता से जोड़ते हुए लोगों से कांग्रेस के खिलाफ वोट देने की अपील की। मोदी का यह दांव काम कर गया और दूसरे चरण में भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग हुई। राजनीतिक जानकार भी मानते हैं कि अय्यर का यह बयान उस कांग्रेस पर भारी पड़ गया जो गुजरात में भाजपा से बढ़त लेती दिख रही थी।
#WATCH: Mani Shankar Aiyar refuses to answer a question on #GujaratElection results, at an event in #Kolkata pic.twitter.com/k1v8hBnb1Q
— ANI (@ANI) December 22, 2017