फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodiya tweeted letter against AAP 20 MLA disqualification

मनीष सिसोदिया का छलका दर्द, 20 विधायकों के नाम दिल्ली वालों के लिए लिखा पत्र

Mon, 22 Jan 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodiya tweeted letter against AAP 20 MLA disqualification

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य घोषित कर देने के बाद पार्टी में रोष साफ दिखाई दे रहा है। इसी संदर्भ में मनीष सिसोदिया अपने एक ट्वीट में दिल्ली की जनता से कुछ सवालों के जवाब मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली वालों के नाम एक पत्र ट्वीट किया और कहा कि यह दिल्ली की जनता को मेरा पत्र है। क्या चुने हुए विधायकों को इस तरह गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से बर्खास्त करना सही है? क्या दिल्ली को इस तरह चुनावों में धकेलना ठीक है?  क्या ये गंदी राजनीति नहीं है? 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने अपने इस खत में 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है और कहा है कि 'केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही है। साथ ही सीएम केजरीवाल को बार-बार परेशान कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि 'बीजेपी आप के काम करने की गति से डर रही है। भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। ये लोग सीएम केजरीवाल को हर हाल में रोकना चाहते हैं।' 

आपको बता दें कि, रविवार को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में 20 विधायकों को अयोग्य घोषित  करने की चुनाव आयोग की सिफारिश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति की मुहर के बाद इस निर्णय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।  केजरीवाल ने इन 20 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed