फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manish Sisodia Arrested Hemant Soren said attempt to suppress democratically elected governments Vijayan said

Manish Sisodia: सोरेन बोले- यह लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों को दबाने का प्रयास; विजयन ने कही यह बात

Mon, 27 Feb 2023 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोच्चि Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 08:13 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर हमला है।

विज्ञापन
Manish Sisodia Arrested Hemant Soren said attempt to suppress democratically elected governments Vijayan said
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को दबाने का एक और प्रयास बताया। सीएम सोरेन ने कहा कि रविवार को दिल्ली में सिसोदिया की गिरफ्तारी निराशाजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों पर हमला करने और उनकी आवाज को दबाने का यह एक और प्रयास है, जो विशेष रूप से हाशिए के लोगों और उनके मुद्दों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र  पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के लिए सभी केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने केंद्र पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है। लोग समझते हैं। जो कुछ हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


केरल के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र पर हमला बताया
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर हमला है। विजयन ने कहा कि केंद्र देश में विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। इसके जरिए बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


BRS ने भी साधा निशाना
BRS पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि हम CBI द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। यह अदानी-मोदी गठजोड़ से लोगों का ध्यान हटाने के अलावा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed