फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur women paraded naked case mob set fire house of main accused after his arrest police raids underway

Manipur: भीड़ ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी का घर जलाया; पुलिस की छापेमारी जारी

Fri, 21 Jul 2023 03:22 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 21 Jul 2023 03:22 AM IST
सार

इस बीच, पुलिस ने कहा है कि वे महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी ने देर रात अमर उजाला को बताया कि पुलिस की टीमें रात को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Manipur women paraded naked case mob set fire house of main accused after his arrest police raids underway
भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। खबर है कि गुरुवार को दोपहर में मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जला दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को चला कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में लोग इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुख्य आरोपी के घर जलाने की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस ने कहा है कि वे महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी ने देर रात अमर उजाला को बताया कि पुलिस की टीमें रात को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित 
मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीम बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।  अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर मास्टरमाइंड बताए जा रहे लोगों में से एक को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया है। पुलिस टीम राज्य के कई हिस्सों में बुधवार रात से ही छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, जल्द ही बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कुछ आरोपियों के दूसरे राज्य में भागने का आशंका
सूत्रों के मुताबिक इस घटना में शामिल आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि क्योंकि घटना काफी पुरानी है, इसलिए कुछ आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की जानाकारी भी मिल रही है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन वीडियो में जिनकी तस्वीरें साफ हैं, वे कहीं भी भाग जाएं, पुलिस उनको ढूंढ लेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed