फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence Three Kuki people were kidnapped by a mob in Manipur

Manipur: मणिपुर में तीन कुकी लोगों का भीड़ ने कर लिया अगवा, एक महिला का शव बरामद

Wed, 08 Nov 2023 03:13 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 08 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे कुकी समुदाय के पांच लोग एक वाहन में कांगपोकपी (चुराचांदपुर और कांगपोकपी के बीच अंतर संपर्क मार्ग) की ओर जाते समय गलती से मैतेई क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन
Manipur violence Three Kuki people were kidnapped by a mob in Manipur
Manipur violence (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में तीन कुकी लोगों को अनियंत्रित भीड़ द्वारा अगवा करने की खबर आ रही है। घनटा मंगलवार की बताई जा रही है। जिन लोगों को अगवा किया गया है, उनमें एक पुरुष और दो महिला हैं। बाद में एक महिला का शव बरामद किया गया। संदेश जताया जा रहा है कि यह शव अगवा की गई महिला का हो सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे कुकी समुदाय के पांच लोग एक वाहन में कांगपोकपी (चुराचांदपुर और कांगपोकपी के बीच अंतर संपर्क मार्ग) की ओर जाते समय गलती से मैतेई क्षेत्र में प्रवेश कर गए। इसी बीच, वहां पर अनियंत्रित भीड़ एकत्रित हो गई, जिन्होंने पांच में से तीन लोगों को अगवा कर लिया। अगवा किए गए लोगों में दो महिला और एक पुरुष हैं। जानकारी के मुताबिक कांगचुप चिंगखोंग क्षेत्र में अनियंत्रित भीड़ ने उन पर हमला भी कर दिया। इसमें एक व्यक्ति के सिर में चोटें आईं। उन्हें तुरंत 22 असम राइफल्स परिसर में प्राथमिक उपचार दिया गया और कांगचुप पीएस को सौंप दिया गया। बाद में, उन्हें लीमाखोंग से चॉपर द्वारा आगे के इलाज के लिए दीमापुर ले जाया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पांच कुकी लोगों में से तीन लोग, जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं, को अनियंत्रित भीड़ ने अगवा कर लिया। पांचों की पहचान थांगजलाल हाओकिप, मंगलुन हाओकिप, निंगकिम हाओकिप, नीलम हाओकिप जामखोथांग लहंगार के रूप में हई है। घटना के बाद लमशांग पीएस टीम ने इम्फाल पश्चिम जिले के जेन क्षेत्र अटोंग खुमान और ताइरेनपोकपी (रेलवे परियोजना स्थल के पास) से सिर पर गोली लगी हुई एक महिला का शव बरामद किया गया है। संदेह जताया जा रहा है कि यह शव कांगचुप चिंगखोंग इलाके से भीड़ द्वारा अपहृत कुकी महिलाओं में से एक का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में तीन घायल, एक शव बरामद
सूत्रों के मुताबिक एक अन्य घटना में मंगलवार को शौबी उचेकोन, इरिबुंग पीएस, इंफाल-पूर्व में एक पुरुष का शव मिला है। शव की पहचान की जा रही है। शव को जेएनआईएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया।


इस बीच, बताया गया है कि कांगचुप-काउटरूक-तेराखोंगसांगबी क्षेत्रों (इम्फाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले से सटे) में रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसमें तीन और ग्रामीण स्वयंसेवक घायल हो गए, जिनकी पहचान सोरोखैबम सरनजीत, खुंद्रकपम सोमोरजीत और खुराइजम नानाओ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed