फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Thousand people march against illegal immigrants and demand peace

मणिपुर हिंसा: अशांति और अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Sat, 20 May 2023 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 10:44 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने डीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगों के 15-सूत्रीय चार्टर का हवाला दिया गया, जिसमें मणिपुर की अखंडता की सुरक्षा, एनआरसी कार्यान्वयन के साथ अवैध अप्रवासियों का निर्वासन, एसटी सूची में मैतेई को शामिल करना, और कुछ कुकी उग्रवादी समूहों के साथ संचालन के निलंबन को रद्द करना शामिल है।

विज्ञापन
Manipur violence: Thousand people march against illegal immigrants and demand peace
हजारों लोगों ने निकाला मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर हिंसा के बीच शनिवार को अशांति और अवैध अप्रवासियों के विरोध में कई संगठनों के हजारों लोग प्रदेश के थौबाल जिले की सड़कों पर उतरे। संगठनों ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी सौंपा। माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 हजार से अधिक थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में क्लबों और संगठनों के शीर्ष निकाय, नोंगपोक लालुप मित्रबक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन थौबल हाओखा ग्राउंड में शुरू हुआ। यहां से प्रदर्शनकारियों ने थौबल एथोकपम में डीसी कार्यालय तक मार्च किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने डीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगों के 15-सूत्रीय चार्टर का हवाला दिया गया, जिसमें मणिपुर की अखंडता की सुरक्षा, एनआरसी कार्यान्वयन के साथ अवैध अप्रवासियों का निर्वासन, एसटी सूची में मैतेई को शामिल करना, और कुछ कुकी उग्रवादी समूहों के साथ संचालन के निलंबन को रद्द करना शामिल है। नोंगपोक लल्लुप मित्राबाक के संयोजकों में से एक ने कहा कि अगर डीसी प्रधानमंत्री को ज्ञापन अग्रेषित करने में विफल रहते हैं, तो जल्द ही एक और बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed