फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Supporters tear up CM Biren Singh's resignation

मणिपुर: समर्थकों ने सीएम बीरेन सिंह का इस्तीफा फाड़ा; हजारों महिला समर्थकों ने रोका काफिला

Sat, 01 Jul 2023 04:34 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2023 04:34 AM IST
सार

सीएम ने ट्वीट कर कहा, इस अहम मोड़ पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। सीएम के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इससे पहले, बीरेन सिंह को राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन जाना था, लेकिन सीएम आवास के बाहर सड़क जाम कर बैठे समर्थकों के चलते नहीं जा सके।

विज्ञापन
Manipur violence: Supporters tear up CM Biren Singh's resignation
सीएम बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह इस्तीफा नहीं देंगे। राज्य में करीब 55 दिनों से जारी हिंसा के दौर के बीच शुक्रवार सुबह से उनके इस्तीफे की अटकलें चल रही थीं, पर सीएम आवास के बाहर जुटीं हजारों महिला समर्थकों ने सिंह के काफिले को राजभवन की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस बीच, एक महिला ने उनका इस्तीफा फाड़ दिया।

विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट कर कहा, इस अहम मोड़ पर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। सीएम के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इससे पहले, बीरेन सिंह को राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए राजभवन जाना था, लेकिन सीएम आवास के बाहर सड़क जाम कर बैठे समर्थकों के चलते नहीं जा सके। समर्थकों ने रास्ता न रोकने की अपील नहीं मानी। इस बीच, सीएम आवास से जुड़े लोग इस्तीफे का पत्र लेकर बाहर आए, जिसे सबके सामने पढ़ा गया। इसी दौरान, एक महिला ने उसे फाड़ दिया। शायद ऐसी घटना देश में पहली बार है, जब किसी सीएम का इस्तीफा सार्वजनिक रूप से फाड़ा गया हो और लोगों के दबाव में सीएम ने इस्तीफा न दिया हो।  
विज्ञापन


हमें मुख्यमंत्री पर भरोसा
मणिपुर के एक स्थानीय निवासी का कहना है कि हम दो महीने से मणिपुर में हिंसा से जूझ रहे हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब भारत सरकार और मणिपुर सरकार इस संघर्ष को लोकतांत्रिक तरीके से हल करेगी। ऐसी स्थिति में अगर मणिपुर के सीएम इस्तीफा दे देते हैं, तो लोग यहां कैसे रहेंगे, हमारा नेतृत्व कौन करेगा?  मैं नहीं चाहता कि वह इस्तीफा दें। हमें उन पर भरोसा है। देखिए कैसे मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह का समर्थन करने वाली महिलाओं ने उनका इस्तीफा पत्र फाड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed