फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Security Advisor of Manipur Kuldeep Singh said – additional force will be deployed in the st

Manipur Violence: मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह बोले- राज्य में तैनात की जाएगी अतिरिक्त फोर्स

Wed, 24 May 2023 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 May 2023 07:30 PM IST
सार

कुलदीप सिंह ने कहा, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कांगचुक में मंगलवार रात 9:35 बजे एक कार को रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया...

विज्ञापन
Manipur Violence: Security Advisor of Manipur Kuldeep Singh said – additional force will be deployed in the st
Manipur Violence - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में शांति बहाली के लिए और सेना तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात और बुधवार सुबह एक बार फिर दो जिलों में आगजनी और गोलीबारी की घटना समाने आई है। तीन लोगों को हथियार और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इस बीच, विष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दी गई है। चुराचांदपुर जिले में एनएच 2 पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा जारी है। इस रूट पर वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने कहा, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कांगचुक में मंगलवार रात 9:35 बजे एक कार को रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बरामद हथियारों के साथ उनको पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 1.30 बजे सिग्दा के अपर हिल्स में हुई एक कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना और मणिपुर राइफल्स को तुरंत भेजा गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वह अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 12.30 बजे बिष्णुपुर जिले में कुछ आतंकवादी हिल्स से नीचे उतर आए और तीन घरों को आग लगा दी। इसके आसपास के गांवों में कुछ अन्य घरों को भी आतंकवादियों ने आग लगा दी। इसके बाद बहुत से लोग निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। तुरंत सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई।

इसके अलावा बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे चुराचांदपुर जिले में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद वहां पर लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तुरंत सुरक्षाबलों की दो कंपनियों को तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। लोगों ने रास्ता रोक कर रखा है। कुलदीप सिंह ने कहा, वहां हालात तनावपूर्ण लेकर स्थिति नियंत्रण में हैं।

कुलदीप ने बताया कि जिन इलाकों में कल और आज फायरिंग की घटना घटी हैं, वहां पर सेना, असम राइफल्स और सुरक्षा बलों के अन्य दस्ते सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 अब पूरी तरह से खुल गया है।

मणिपुर में और सेना तैनात की जाएगी: सिंह

मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि मणिपुर की स्थिति को लेकर कोलकाता से आए आर्मी कमांडर और असम राइफल्स के डीजी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर हमने चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिल्स और घाटी में शांति बहाली के लिए और सेना तैनात की जाएगी। ताकि फिर इस तरह की घटनाएं ना हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed