फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Gunfight breaks out in Kakchin cm biren singh informs news in hindi

Manipur: काकचिंग में हथियारबंद उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी, सीएम बीरेन सिंह ने विधानसभा में दी जानकारी

Fri, 09 Aug 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया कि गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने मजदूरों की एक टीम पर गोलीबारी की। यह गोलीबारी तब हुई, जब वे बिष्णुपुर के तोरबुंग के पास सीआरपीएफ की तैनाती के लिए एक पूर्व-निर्मित घर बनाने गए थे।

विज्ञापन
Manipur Violence Gunfight breaks out in Kakchin cm biren singh informs news in hindi
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के काकचिंग जिले में हथियारबंद उग्रवादी समूहों के बीच शुक्रवार को गोलीबारी हुई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा में कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया। दोनों उग्रवादी समूह एक ही समुदाय के थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया, "गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने मजदूरों की एक टीम पर गोलीबारी की। यह गोलीबारी तब हुई, जब वे बिष्णुपुर के तोरबुंग के पास सीआरपीएफ की तैनाती के लिए एक पूर्व-निर्मित घर बनाने गए थे।" सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। आधे घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल स्थिति शांत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से जारी है हिंसा
बता दें कि मणिपुर में पिछले एक साल से ही हिंसा जारी है। दरअसल, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed