फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Firing between armed groups, bombs thrown on villages from hilly areas Hindi News

मणिपुर: सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, पहाड़ी इलाकों से गांवों पर फेंके बम; सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 28 Dec 2024 04:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 04:18 AM IST
सार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद समूह ने गांवों में बंदूक और बमों से हमला किया। सुरक्षा बलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और हथियारबंद गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Manipur violence: Firing between armed groups, bombs thrown on villages from hilly areas Hindi News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक बार फिर सशस्त्र समूहों के बीच फिर गोलीबारी हुई। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद समूह ने जिले के सनसाबी और थमनापोकपी गांवों में बंदूक और बमों से हमला किया। सुरक्षा बलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और हथियारबंद गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही सीआरपीएफ कर्मियों सहित सुरक्षा बलों ने फायरिंग के दौरान फंसी कई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सनसाबी गांव में हुई गोलीबारी में हरिदास (37) नामक पुलिसकर्मी के बाएं कंधे पर गोली लगी और उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य ‘ग्राम स्वयंसेवक’ के हाथ में मामूली चोटें आईं, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के स्वयंसेवक पहाड़ी इलाकों से आए हथियारबंद लोगों के खिलाफ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन


पहाड़ की चोटियों से गांव में फेंके बम
अधिकारी ने आगे बताया कि पहाड़ियों की चोटी से हथियारबंद गिरोह के लोगों ने सुबह करीब 10.45 बजे सनसाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकने शुरू कर दिए। फायरिंग शुरू होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी इलाकों से हो रही गोलीबारी पर सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया, हथियारबंद समूह ने सुबह करीब 11.30 बजे थमनापोकपी गांव पर भी हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के घर फेंका हैंड ग्रेनेड
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ही इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग इलाके में एक डॉक्टर के घर के परिसर में एक हैंड ग्रेनेड फेंकने का मामला सामने आया। हथगोले के साथ ‘केसीपी (पीडब्ल्यूजी) की आखिरी चेतावनी’ लिखा एक नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि यह धमकी जबरन वसूली से संबंधित हो सकती है।


दो उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को जिले के अवांग वानागई लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो मोबाइल हैंडसेट और अन्य सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed