फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: CM Biren Singh said that the main accused of killing children have been arrested

Manipur: दो युवकों की हत्या में सीबीआई ने चार को दबोचा; चारों को गुवाहाटी की अदालत में किया जाएगा पेश

Sun, 01 Oct 2023 07:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा कि आज एक बड़ी सफलता में हमने राज्य में दो युवाओं के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI के विशेष निदेशक को कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर भेजा था।

विज्ञापन
Manipur violence: CM Biren Singh said that the main accused of killing children have been arrested
मणिपुर सीएम बीरेन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में दो युवाओं के अपहरण और हत्या में सीबीआई ने दो महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पाओमिनलुन हाओकिप, समलसाम हाओकिप, लिंगनेइचोंग बैटेकुकी और टिनेलिंग हेंथांग हैं। सभी को कल गुवाहाटी की अदालत में पेश किया जाएगा। इस वारदात के चलते पिछले सप्ताह मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था।

विज्ञापन


मणिपुर के दो युवकों की हत्या में सीबीआई ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
दो युवाओं के अपहरण और हत्या के मामले में सीबीआई ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के कारण पिछले सप्ताह मणिपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में दो नाबालिग लड़कियों (11) और (9) को भी हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों लड़कियां मुख्य आरोपी की बेटियां हैं।
विज्ञापन


दरअसल, छह जुलाई से लापता फीजम हेमनजीत (20) और लड़की हीजम लिंथोइगंबी (17) के शव की तस्वीर 25 सितंबर को सामने आने के बाद 26 और 27 सितंबर को छात्रों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया, जिससे प्रशासन हिल गया। भीड़ ने 28 की रात सीएम के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश भी की थी
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कहा कि आज एक बड़ी सफलता में हमने राज्य में दो युवाओं के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CBI के विशेष निदेशक को कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर भेजा था और आज भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों, असम राइफल्स और राज्य पुलिस के सहयोग से हमने इस मामले में चुराचांदपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं NIA, CBI और सभी केंद्रीय बलों को धन्यवाद देना चाहता हूं।


एक्स पर लिखते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य अपराधियों को चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि सीबीआई ने सेना और मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो युवाओं की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 


साथ ही उन्होंने कहा, कोई भी अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। साथ ही लोगों को आश्वत करते हुए उन्होंने लिखा, हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्या था मामला?
मणिपुर से जुलाई माह में दो छात्र लापता हो गए थे। लेकिन सोशल मीडिया में बच्चों के शवों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मामले पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए मणिपुर सरकार ने लोगों से संयम बरतने को कहा था। वहीं अधिकारियों को दोनों के अपहरण और हत्या की जांच करने को कहा था। दोनों छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत(20) और हिजाम लिनथोइनगांबी(17) के रुप में हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed