फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Campaign White Flag by Army and Assam Rifles getting immense support

मणिपुर हिंसा: सेना और असम राइफल्स का अभियान 'सफेद झंडा', मिल रहा अपार समर्थन

Sat, 20 May 2023 08:48 PM IST
जलज मिश्रा एन. अर्जुन , इंफाल
एन. अर्जुन , इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 08:48 PM IST
सार

सेना सूत्रों के मुताबित जबसे मणिपुर में हिंसा भड़की है। वहां शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान छह जिलों के 15 से अधिक गांवों में इसकी शुरुआत की गई है। सेना को भी पूरा विश्वास है कि लोगों के समर्थन से इसे सफलता मिलेगी। 

विज्ञापन
Manipur Violence Campaign White Flag by Army and Assam Rifles getting immense support
मणिपुर हिंसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवान अनूठे प्रयोग कर रहे हैं। वे लगातार लोगों से मिल रहे हैं। समुदाय के लोगों से मिलकर बातचीत कर रहे हैं। साथ ही समूहों को एक साथ बिठाकर शांति बहाली की कोशिश की जा रही है। गश्ती दलों ने एक नया प्रयोग किया है, 'सफेद झंडा' अभियान। इसे पूरे अभियान को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


लोगों के समर्थन से सफलता मिलेगी
सेना सूत्रों के मुताबित जबसे मणिपुर में हिंसा भड़की है। वहां शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान छह जिलों के 15 से अधिक गांवों में इसकी शुरुआत की गई है। सेना को भी पूरा विश्वास है कि लोगों के समर्थन से इसे सफलता मिलेगी। भारतीय सेना और असम राइफल्स लगातार सुरक्षा स्थिति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। नागरिक प्रशासन और नागरिक समाज संगठनों के समन्वय से मणिपुर भर में विशेष रूप से चुराचंदपुर, बिशनपुर, केपीआई, काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों में सुरक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बैठकों के साथ-साथ गश्ती दल अनौपचारिक रूप से 'डोर टू डोर बातचीत' कर रहे हैं। इससे विभिन्न जातीय समुदायों के बीच गहराते विभाजन को पाटने में मदद मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शांति नकारने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से जवाब मिलेगा
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। इससे शांति बहाली में मदद मिलेगी। ग्रामीण इलाकों के बच्चे, बूढ़े और जवान सभी अपने-घरों में सफेद झंडा लगा रहे हैं। इससे शांति को नकारने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से जवाब मिलेगा। पहाड़ियों और मैदानों फिर से जोड़ने का प्रयास जारी है। इससे निश्चित ही एक अच्छा संदेश जाएगा और लोग जागरूक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed