फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Army says intense search on for missing man, drones, tracker dogs deployed

'ड्रोन, डॉग स्क्वाड और...': मणिपुर में दो दिन से लापता शख्स को तलाशने की जद्दोजहद; सैन्य शिविर में करता था काम

Wed, 27 Nov 2024 10:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Nov 2024 10:55 AM IST
सार

इंफाल पश्चिम के लोइतांग खुनौ गांव के रहने वाले लैशराम कमलबाबू सिंह सोमवार दोपहर कांगपोकपी के लीमाखोंग सैन्य शिविर में काम पर जाने के लिए घर से निकले थे और तभी से लापता हैं। 

विज्ञापन
Manipur Violence: Army says intense search on for missing man, drones, tracker dogs deployed
दो दिन से लापता शख्स की तलाश में जुटी सेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर में सेना के शिविर में काम करने वाले मेइती समुदाय के 55 वर्षीय व्यक्ति को लापता हुए दो दिन हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि सेना शख्स को खोजने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। 

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लोइतांग खुनौ गांव के रहने वाले लैशराम कमलबाबू सिंह सोमवार दोपहर कांगपोकपी के लीमाखोंग सैन्य शिविर में काम पर जाने के लिए घर से निकले थे और तभी से लापता हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस और सेना संयुक्त रूप से उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेना हरकत में आई
अधिकारी ने बताया कि सिंह लीमाखोंग सैन्य स्टेशन में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए कार्य पर्यवेक्षक थे। जब लैशराम 25 नवंबर की शाम को घर नहीं लौटे तब परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जानकारी होते ही सेना हरकत में आई और तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा'
कोहिमा स्थित प्रवक्ता ने कहा कि इलाकों की गहन तलाशी के बावजूद न तो व्यक्ति और न ही उनके दोपहिया वाहन का पता लगाया जा सका है। सीसीटीवी फुटेज को सावधानीपूर्वक खंगाला जा रहा है। उनके सहकर्मियों से बात की जा रही और डॉग स्क्वाड की मदद लेते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

सेना और पुलिस दोनों तलाश में जुटीं
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। उनके बारे में सभी सेना के स्टेशनों और आसपास के गांवों तक जानकारी दे दी गई है। ड्रोन और अन्य हवाई प्लेटफार्मों की भी मदद लेंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का पता लगाने के लिए सेना के अधिकारियों ने क्षेत्र के सीएसओ (नागरिक समाज संगठनों) से भी बातचीत की है और परिवार को सिंह की जल्द और सुरक्षित वापसी के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का आश्वासन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

भीड़ ने सड़कों को किया जाम
इस घटना से इंफाल घाटी के सीमांत इलाकों में मंगलवार को तनाव पैदा हो गया। मैतेई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सिंह का पता जानने के लिए सैन्य स्टेशन तक मार्च शुरू किया। हालांकि, स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें कांटो सबल के पास बीच में ही रोक दिया गया। रोके जाने के बाद भीड़ ने सड़क को पत्थरों से जाम कर दिया।

लैशराम के परिवार ने दी जानकारी
लैशराम के परिवार के अनुसार, वह लीमाखोंग सैन्य शिविर में छोटे-मोटे काम करते थे। उल्लेखनीय है कि राजधानी मणिपुर से 16 किमी दूर 57 माउंटेन डिवीजन के सैन्य शिविर का यह इलाका कुकी बहुल आबादी से घिरा हुआ है। लीमाखोंग के पास रहने वाले मेइती समुदाय के लोग जातीय हिंसा की शुरुआत के बाद से ही उस क्षेत्र को छोड़कर भाग गए हैं। पिछले वर्ष मई से अब तक जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है।


बता दें कि 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी के बाद जीरीबाम जिले में राहत शिविर से मेइतेई समुदाय की तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे। लापता छह लोगों के शव अगले दिन बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed