फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Updates: 46-year-old woman arrested in connection with attack on houses of lawmakers

मणिपुर में थम नहीं रहा बवाल: विधायकों के घर पर हमले के सिलसिले में महिला गिरफ्तार; अगवा डॉक्टर को भी बचाया गया

Wed, 27 Nov 2024 09:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Nov 2024 09:41 AM IST
सार

11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। इसके बाद ही इलाके में हिंसा बढ़ गई थी। बाद में इन छह लोगों के शव बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
Manipur Updates: 46-year-old woman arrested in connection with attack on houses of lawmakers
मणिपुर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

16 नवंबर को इंफाल घाटी में विधायकों और मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ में कथित रूप से शामिल 46 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। विधायकों के घरों पर भीड़ के हमले के सिलसिले में अब तक 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, जिरीबाम में हिंसा के बाद भीड़ ने तीन भाजपा और एक कांग्रेस विधायक के घरों में आग लगा दी थी। इनमें से एक वरिष्ठ मंत्री भी हैं। 

विज्ञापन


क्यों भड़की हिंसा?
इससे पहले 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद जिरीबाम में राहत शिविर से मैतेई समुदाय की तीन महिलाओं और तीन बच्चे लापता हो गए थे। इसके बाद ही इलाके में हिंसा बढ़ गई थी। बाद में इन छह लोगों के शव बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


जबरन वसूली के आरोप में भी एक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि महिला थिंगबैजम सुशीला देवी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को बिशनपुर जिले के नांबोल इलाके में जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वैरोकपम नाओबा मीतेई पर दुकान मालिकों और स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उसके पास से एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहृत चिकित्सा अधिकारी को बचाया गया
इस बीच हाल ही में अपहृत किए गए एक चिकित्सा अधिकारी को बचा लिया गया है। इस सिलसिले में एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. नबकिशोर का 22 नवंबर को लांगथबल कुंजा अवांग लेइकाई क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने बाद में फिरौती की मांग की थी। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed