फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Thousands hit streets in Imphal in torch rally over children’s killing, clash with forces

Manipur: बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, मशाल के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; सुरक्षाबलों के साथ झड़प

Fri, 17 Apr 2026 09:35 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल / गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल / गुवाहाटी Published by: Pavan Updated Fri, 17 Apr 2026 09:35 AM IST
सार

मणिपुर में एक बार फिर शांति और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल, त्रोंग्लाओबी में हुए बम धमाके के खिलाफ हजारों लोगों ने मशाल लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है।

विज्ञापन
Manipur: Thousands hit streets in Imphal in torch rally over children’s killing, clash with forces
इंफाल में प्रदर्शन के बाद पुलिस तैनात (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में हजारों लोगों ने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में हुए बम धमाके के खिलाफ था, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू: अधिसूचना जारी होने के बाद बोले पीएम मोदी- नारी शक्ति मजबूत भारत की पहचान
विज्ञापन


हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
शाम करीब सात बजे सिंगजामेई इलाके से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते बड़ा रूप ले गया। लोग हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतर आए और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए करीब दो किलोमीटर तक मार्च करते हुए चिंगामथक तक पहुंच गए, जो मुख्यमंत्री के आवास, पुलिस मुख्यालय और लोक भवन के पास का इलाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निषोधाज्ञा लागू होने के बाद भी सड़कों पर उतरे लोग
हालांकि, इलाके में पहले से ही निषोधाज्ञा लागू थी, जिसके तहत शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक है। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और वापस जाने को कहा, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: हिडमा का गुणगान करने वाले गाने पर किया डांस, दो छात्रों पर दर्ज हुई एफआईआर; जानें पूरा मामला

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया
वहीं तनाव बढ़ने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ युवाओं ने पत्थरबाजी भी की, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए। झड़प में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कम से कम पांच को अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें ज्यादातर लोगों को हल्की चोटें और आंसू गैस की वजह से सांस लेने में दिक्कत हुई। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग इस संवेदनशील स्थिति का फायदा उठाकर सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed