फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Security forces joint search operation in Churachandpur district, huge quantity of weapons recovered

Manipur: चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 30 Nov 2023 08:37 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, इंफाल
एन.अर्जुन, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Nov 2023 08:37 PM IST
सार

Manipur:  बीएसएफ, मणिपुर पुलिस और नौ असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह चुराचांदपुर जिले के एन. बुंगपिलोन गांव के सामान्य क्षेत्र में तलाशी और तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए

विज्ञापन
Manipur: Security forces joint search operation in Churachandpur district, huge quantity of weapons recovered
बरामद हथियार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार को बीएसएफ और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इसमें देसी हथियार भी शामिल हैं। बरामद सामान को चुराचांदपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह बीएसएफ, मणिपुर पुलिस और नौ असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के एन. बुंगपिलोन गांव के सामान्य क्षेत्र में तलाशी और तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जिसे बरामद सामान को चुराचांदपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन में मैगजीन के साथ एक 9 मिली का पिस्तौल, एक मैगजीन के साथ 9 मिमी का सीएमजी, दो राउंड और मैगजीन के साथ एक .303 राइफल्स, एक राउंड के साथ 12 बोर की दो बंदूक, सिंगल बैरल की एक गन, एक रेडियो सेट, तीन राउंट के साथ दो लंबी दूरी मोटार्र (देश निर्मित), चार रबर बुलेट के साथ कारतूस 38 मिमी एंटी दंगा एएमएन एएफके-पुणे, इसके अलावा भारी मात्रा में आंसू गैस के खोल मिले हैं। इनको बरामद सामान को चुराचांदपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त अभियान में बीएसएफ के एसी प्रमोद कुमार सहित 30 अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें 9 असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद के सहित 60 अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इस संयुक्त अभियान में मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के अतिरिक्त एसपी ई. फिमेट सहित छह जवानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed