{"_id":"686b57d8cb5b041f23042262","slug":"manipur-security-forces-got-big-success-five-militants-arrested-from-imphal-east-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: सुरक्षाबलों के मिली बड़ी सफलता, इंफाल ईस्ट से पांच उग्रवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: सुरक्षाबलों के मिली बड़ी सफलता, इंफाल ईस्ट से पांच उग्रवादी गिरफ्तार
Mon, 07 Jul 2025 10:45 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले से दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, रविवार को केइराओ खुनौ इलाके से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के तीन सक्रिय कैडरों को पकड़ा गया। इनमें से दो नाबालिग हैं और उनके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार व्यवहार किया गया है।
इसी दिन, केइबी हेइकक मपान अवांग लीकाई इलाके से प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के मुताबिक, ये दोनों उग्रवादी फिरौती वसूलने के लिए आए थे और उसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया।
इसके अलावा शनिवार को बिष्णुपुर जिले के संतिपुर इलाके के नेपाली बस्ती में एक अन्य अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो राइफल, दो खाली मैगजीन, सात हैंडसेट, दो देसी मोर्टार और कई अन्य सामान बरामद किए। ज्ञात हो कि मणिपुर में दो साल पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
मई 2023 से शुरू हुई मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था, जब मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।