{"_id":"60f6344e40def6009e292e91","slug":"manipur-pradesh-congress-committee-president-govindas-konthoujam-has-resigned-from-his-post-8-congress-mlas-will-join-the-bjp-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आठ कांग्रेसी विधायक आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झटका: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आठ कांग्रेसी विधायक आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन
Tue, 20 Jul 2021 07:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:56 AM IST
सार
मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस पार्टी का तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मणिपुर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी से बिष्णुपर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिुपर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
Manipur Pradesh Congress Committee (MPCC) president Govindas Konthoujam has resigned from his post. At least 8 Congress MLAs will join the BJP today: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2021
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते पिछले महीने भाजपा ने शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। शारदा देवी ने एस टिकेंद्र सिंह की जगह ली, जिनकी मई में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।